बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (राजकुमार सिंह/जमुना सोनी) बैढन जिला पुलिस अधीक्षक- बीरेन्द्र कुमार सिंह के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक – अनिल सोनकर के मार्गदर्शन में नशे के अबैध कारोबारियों अपराधियों की धर पकड़ के लिये चलाये जा रहे अभियान के तहत दिनांक आज 06/01/2021 को मुखबिर की सूचना पर सरई पुलिस द्वारा ग्राम झारा बगैचा टोला निवासी रामनारायण जायसवाल पिता कैलाश प्रसाद जायसवाल उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम झारा थाना सरई जिला जिला सिंगरौली (म0प्र0) के घर पर स्वतंत्र साक्षियों के साथ छापामार कार्यवाही की गयी तो आरोपी द्वारा घर से भागने का प्रयास किया गया जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया।

वही आरोपी के घर की तलाशी ली गयी जहां पर उसके द्वारा घर के अन्दर पांच प्लाष्टिक के डिब्बों में 75 लीटर अबैध कच्ची महुआ शराब एवं 04 ड्रमों के अन्दर करीब 800 किलो सड़ा हुआ महुआ (लाहन) तथा घर के आंगन में पीछे तथा अलग-अलग कमरों में व जमीन के नीचे से 43 डिब्बे जिनमें शराब बनाने का सड़ा हुआ महुआ (लाहन) करीब 860 किलोग्राम जप्त किया गया है। आरोपी का कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत दण्डनीय पाये जाने से आरोपी रामनारायण जायसवाल को गिरफ्तार किया जाकर अपराध क्र 27/2021 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया और वही आरोपी द्वारा पूंछतांछ पर यह बताया गया है कि वर्षों से यह बड़े पैमाने पर लगभग 700-800 लीटर प्रतिदिन अबैध कच्ची महुआ शराब का निर्माण कर आसपास के क्षेत्र ग्राम भरसेड़ा, बंजारी, मड़वास, टिकरी ,निगरी, निवास ,कुसमी, सरई, तरफ बिक्री कर रहा है और आरोपी के परिजन पूर्व में भी अवैध शराब बिक्री के प्रकरणों में गिरफ्तार किये गये है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सरई निरीक्षक- संतोष तिवारी, सउनि शिवकुमार , सउनि सम्पत तिवारी, प्रआर माने खान, आर बबलू यादव, आर वंशलाल, आर आशीष त्रिपाठी, आर राजेश सिंह, मआर सावित्री तिवारी, आर मुकेश इवनाती, आर रविशंकर तिवारी की अहम भूमिका रही।
आरोपी के कब्जे से 15 किलोग्राम के 05 डिब्बों में कच्ची महुआ शराब, 04 ड्रम, 43 डिब्बे लाहन करीब 1660 किलोग्राम, दो चूल्हे की भटठी, सिलेण्डर 01, 25-25 किलो के 02 एलुमीनियम के डेक्चा शामिल हैं ।
पुलिस कप्तान द्वारा टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा।
सरई के आसपास के गांवों में बड़े स्तर पर अवैध कच्ची शराब के निर्माण एवं बिक्री की सूचना प्राप्त हुई थी और इस संबंध में थाना सरई पुलिस द्वारा ग्राम झारा में छापा मारकर 75 लीटर कच्ची शराब एवं 1660 किग्रा लाहन पास जप्त किया गया है और जप्त सामग्री से ऐसा प्रतीत होता है कि आरोपी द्वारा अवैध फैक्ट्री के माध्यम से बड़े स्तर पर शराब का अवैध कारोबार किया जा रहा था।
सरई पुलिस को इस उत्कृष्ट कार्यवाही हेतु पुरूष्कृत किया जावेगा और जिले में नशे के कारोबार में संलिप्त तस्कर एवं नशीले पदार्थ के सेवन को बढ़ावा देने वालो सख्त कार्यवाही की जायेगी ।
www.Badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal