Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

कांग्रेस पर्वेक्षक ने भाजपा को निशाने पर लिया कहा- असत्य को स्थापित करने पर जुटी है भाजपा

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (राजकुमार सिंह/जमुना सोनी) बैढन नगर पालिक निगम सिंगरौली के होने वाले चुनावों के मद्देनजर शहर कांग्रेस कमेटी की एक बैठक बिलौंजी स्थित शहर कांग्रेस कार्यालय में संपन्न हुई । 

प्रदेश के सागर जिले से आये पूर्व सांसद व पर्यवेक्षक – आनंद अहिरवार के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुयी प्रेस वार्ता में अहिरवार ने भारतीय जनता पार्टी सरकार को निशाने पर लिया और उन्होने कहा कि केन्द्र और प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी की सरकार नादिर शाह के अंदाज में शासन चला रही है। 

लोकतंत्र के मूल्यों को ताक पर रखकर मनमाने ढंग से कानून बनाये जा रहे हैं और शासन चलाया जा रहा है और भारतीय जनता पार्टी असत्य को स्थापित करने में जुटी हुई है और इसके कई दृष्टांत सामने आते जा रहे हैं। 

वही एक महीने से देश का किसान सड़क पर बैठकर आंदोलनरत है और किसानों का आन्दोलन किसी भी राजनीतिक दल से प्रेरित नहीं है और यह सत्ता के अहंकार का परिणाम है। 

पूरे प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है  सरकार झूठे आंकड़े पेश करके अपनी पीठ थपथपा रही है
 
प्रेस वार्ता में सवालों का जवाब देते हुये श्री अहिरवार ने कहा कि आगामी नगर निगम महापौर व पार्षद चुनाव में कांग्रेस जिले में मजबूती से सामने आयेगी और वही 45 वार्ड में कांग्रेस के पार्षद चुने जायेंगे और मेयर का भी चुनाव कांग्रेस जीतकर दिखायेगी। 

एक सवाल के जवाब में उन्होने कहा कि प्रत्याशियों का चुनाव जिला कांग्रेस कमेटी व पर्यवेक्षक समिति के द्वारा किया जायेगा और आज इस संबंध में पहली बैठक है इसलिए कोई सार्थक सूत्र नहीं दिया जा सकता और प्रत्याशियों के दावों का विश्लेषण किया जायेगा और वही युवा शक्ति का भी ध्यान दिया जायेगा ।

प्रेस वार्ता में एक सवाल का जवाब देते हुये शहर कांग्रेस के अध्यक्ष अरविन्द सिंह चन्देल ने कहा कि आज की बैठक प्रेस वार्ता का मकसद यह है कि चुनावों में प्रत्याशियों के चयन में पूरी पारदर्शिता रहे और कांग्रेस के कार्यकर्ता पूरी शक्ति से चुनाव में लगें और पूर्ण सामंजस्य के साथ चुनाव के लिए तैयार होने पर ही सफलता हासिल हो सकती है । 

एनसीएल में हुयी भर्तियों में कथित धांधली के सवाल पर श्री अरविन्द सिंह ने कहा कि परीक्षा परिणाम दो दिन पहले आये हैं और वही विद्यार्थी परिषद के लोग पहुंचे हैं, कांग्रेस भी पहुंचेगी यदि विद्यार्थी परिषद कांग्रेस का समर्थन चाहेगी तो दिया जायेगा और यदि उनकी ऐसी मंशा नहीं रही तो कांग्रेस अपने बैनर तले परीक्षार्थियों के हित में निर्णायक स्थिति में पहुंचने का काम करेगी । 

उक्त प्रेस वार्ता में आनंद अहिरवार, वंशमणि वर्मा, पूर्व सांसद मानिक सिंह, श्रीमती कविता पाण्डेय, अरविन्द सिंह चन्देल, श्रीमती शशिकला पाण्डेय, मीडिया प्रभारी रामनिवास तिवारी सहित शहर कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...