बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (राजकुमार सिंह-जमुना सोनी) बैढ़न जिला प्रशासन द्वारा आयोजित जिला कलेक्टर- राजीव रंजन मीणा के निर्देशानुसार नगर पालिक निगम सिंगरौली आयुक्त- आरपी सिंह के मार्गदर्शन में आज दिनांक 08/01/2020 को आज पाँचवे दिन इस अभियान के तहत नवजीवन बिहार जोन के वार्ड क्र.37, 38 ढोटी बस्ती के विद्यालय परिसर और वार्ड क्र. 14, 15, 19, 20 जयन्त के सामुदायिक भवन जैतपुर में सिंगरौली विधायक रामलल्लू बैस के अतिथि में “जन समस्या निवारण शिविर” लगाकर जनता की समस्याओ का निवारण हेतु सिंगरौली विधायक रामलल्लू बैस, एसडीएम ऋषि पवार और नपानि उपायुक्त- आरपी बैस द्वारा हितग्राहियों को खाद्यान पात्रता पर्ची एवं ऋण पुस्तिका (पट्टा) का वितरण किया गया ।

“जनसमस्या निवारण शिविर” के आज पाँचवे दिन विन्ध्यनगर जोन के वार्ड क्र. 37, 38 ढोटी और वार्ड क्र. 14, 15, 19, 20 जयन्त के जैतपुर में शिविर लगा था और जिसमे जगह जमीन से सम्बन्धित नायब तहसीलदार / पटवारी ने ऋण पुस्तिका का वितरण व नामांतरण के आवेदन आये और बिजली विभाग से जेई द्वारा बिल सुधार वगैरह और वही नगर निगम से सम्बंधित आवेदन आये जिसमे इस प्रकार है नाली, सड़क से सम्बधिंत आवेदन, भारत आयुष्मान, समग्र आईडी में आधार लिंक, एम राशनमित्र सत्यापन, सामाजिक न्याय – नि:शक्त, वृद्धा, विधवा, विकलांग पेंशन के आवेदन, स्वच्छता/ पेयजल/स्ट्रीट लाइट वगैरह सम्बन्धित विभाग के अधिकारी -कर्मचारी द्वारा खाद्यान पात्रता पर्ची व ऋण पुस्तिका का वितरण हुआ और बिजली बिल सुधार, पेंशन वगैरह का आवेदन पत्र लिया गया और मौके पर त्वरित कार्यवाही के दर्जनों मामले निपटाये गये ।
उक्त “जनसमस्या निवारण शिविर” में मुख्य रूप से सिंगरौली एसडीएम – ऋषि पवार, नपानि उपायुक्त- आरपी बैस, नपानि निवर्तमान अध्यक्ष चंद्रप्रताप विश्वकर्मा, भाजपा वरिष्ठ नेता- गिरीश द्विवेदी, एसडीओ – सिद्धार्थ सिंह, नपानि आरआई हेमन्त त्रिपाठी, उपयंत्री अनुज सिंह वार्ड प्रभारी विजय श्रीवास्तव, कैलाश शाह, पटवारी अशोक द्विवेदी, स्वच्छता निरीक्षक संतोष तिवारी और जयन्त के जैतपुर उपस्थित प्रभारी एम.एल सिंह, तिरु, निवर्तमान पार्षद संगीता देवी, पूर्व पार्षद रामअलख बैस, निवर्तमान पार्षद देवेश पाण्डेय, सरोज सिंह रामसुभग कुशवाहा, बिजली विभाग के जेई, शासकीय उचित मूल्य दुकान के सेल्समैन और नपानि कार्यालय के कम्प्यूटर आपरेटर सहित महिलाये-पुरुष हितग्राही मौजूद रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal