ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 08/01/2020
BK NEWS:सिंगरौली (राजकुमार सिंह – जमुना सोनी) बैढन नगर पालिक निगम सिंगरौली द्वारा निर्मित वार्ड क्र.41 गनियारी (पहरी टोला) के पास गरीबी रेखा के नीचे जीवन – यापन करने वाले आईएचएसडीपी योजना के तहत आवास कॉलोनी बनी है ।

जिसमे वार्ड क्र. 41 गनियारी के बलियरी निवासी शहनाज उम्र लगभग 43 वर्ष बताती हैं कि उनके पति मो.इशहाक का लगभग 4 वर्ष पूर्व में निधन हो गया है जिनके 15 वर्ष से लेकर 8 वर्ष के 4 छोटे-छोटे बच्चे – बच्चियां हैं जो समूह में काम करके परिवार का पेट पालती है और चल रहे समूह से कर्ज लेकर नगर निगम कार्यालय में ₹30 हजार रुपये पूरा किस्त जमा किया और वही राशि जमा करने के बाद लगभग 2 साल से अधिक बीतने के बाद कलेक्ट्रेट के जनसुनवाई से लेकर नगर निगम कार्यालय तक चक्कर काट रही हैं फिलहाल अभी अपने मायके में रहती है लेकिन उनको आईएचएसडीपी कॉलोनी में रहने के लिये के आवास आवंटित नहीं किया गया है केवल नगर निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा यह आश्वासन दिया जाता रहा कि जैसे ही आवास खाली होगा वैसे ही आवास आपके नाम आवंटित हो जायेगा और वहीं कुछ ऐसे ही हितग्राही हैं जो 5 से 10 हजार रुपये की राशि जमा किये हैं और ₹30 हजार रुपये जमा न कर पाने की स्थिति में अपना जमा राशि नगर निगम कार्यालय से वापस पाने के लिये आवेदन पत्र के देने के साथ – साथ कई बार मौखिक में भी आवेदन निवेदन कर चुके हैं वही फिर भी नगर निगम कार्यालय का चक्कर काटते – काटते अपनी व्यथा सुनाते दिखते रहते हैं और ऐसे में गरीब जरूरतमंद परेशान हैं ।
वही बताते हैं कि कुछ ऐसे लोग आवास आवंटित कराकर किराये पर दे रखे हैं और कुछ लोग खाली आवास का ताला तोड़कर जबरन कब्जा किये हैं जो जाँच का विषय बना हुआ है ।
उक्त समस्याओं का निराकरण हेतु नगर पालिक निगम सिंगरौली प्रशासक एवं जिला कलेक्टर का ध्यान आकृष्ट कराना चाहता हूं कि जिस हितग्राही के आवास के पूरे क़िस्त राशि जमा हो चुके हैं उनके आवास आवंटित कराने और जिनके 5 से 10 हजार जमा राशि रुपये को वापस लेना चाहते है उनके बैंक खाता में डलवाये जाने की मांग की है ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal