बढ़ता कारवाँ न्यूज//मध्यप्रदेश//सिंगरौली//राघवेन्द्र सिंह गहरवार


BK NEWS:- प्रदेश कांग्रेस मुख्य सेवादल का किसान यात्रा में सेवादल के मध्यप्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष हरिशंकर राय का जिला यंग ब्रिगेड सेवादल ने खुटार में भव्य स्वागत किया, सिंगरौली जिले के किसान सबसे बड़ी मंडी खुटार में होकर पदयात्रा रैली निकली, किसानों ने मोदी सरकार के काले कानून के विरोध में जमकर नारेबाजी व विरोध प्रदर्शन किया,खुटार मंडी में किसानों ने प्रदेश सेवादल के कार्यकारी अध्यक्ष हरिशंकर राय को अपने खेत की मिट्टी व अनाज देकर किसान के काले कानून का विरोध किया, उक्त अवसर पर हरिशंकर राय ने कहा कि मोदी सरकार किसानों पर गलत कानून थोपना चाहती है एवं हिटलर नीति अपना रही है जब तक कानून वापस नहीं होगा तब तक जनता की अदालत से लेके संसद तक प्रदर्शन आंदोलन लगातार होगा, किसान यात्रा के समर्थन में संभागीय यात्रा प्रभारी अशोक क्रांतिकारी, पूर्व मंत्री वंशमणी वर्मा, मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के पिछड़ा वर्ग के प्रदेश उपाध्यक्ष राम शिरोमणि शाहवाल, प्रदेश सचिव अमित द्विवेदी,खुटार सरपंच व महामंत्री बालमुकुन्द सिंह परिहार, किसान मोर्चा के प्रदेश सचिव अखिलेश सिंह , रामदयाल शाह ब्लॉक अध्यक्ष खुटार,रामगोपाल पाल जिलाध्यक्ष असंगठित कामगार,अखिलेश कुमार पाण्डेय, दयानिधि दुबे, हनुमान जायसवाल जिला महासचिव, आशुतोष शाह, ब्लॉक अध्यक्ष यंग ब्रिगेड,महेश शाह,मंडल अध्यक्ष संजय शाह,रावेन्द्र शाह, मानिकचंद शाह,राजेश सोनी उर्फ पिंटू,चंद्र केस सोनी,प्यारे लाल शाह सहित हजारों की संख्या में किसान उपस्थित रहे ।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal