ब्रेकिंग न्यूज – 04/01/2021
हिम्मत समाचार (राजकुमार सिँह/वरुण कुमार ) सिंगरौली :- 4 जनवरी 2021 कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना के द्वारा मिलावटखोरो के विरूद्ध चल रहे अभियान मे गति लाने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियो को निर्देश दिये गये है।उन्होने कहा है कि अधिक से अधिक खाद्य सामंग्रियो का सैम्पल लेकर उनकी जॉच कराई जाये। मिलावट पाये जाने पर संबंधित विक्रेता के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाये।

कलेक्टर ने निर्देश दिया कि खाद्यान की कालाबाजारी को रोकने के लिए व्यापक स्तर पर निरीक्षण अभियान चलाया जाये। उन्होने निर्देश दिया कि उपखण्ड अधिकारी संप्ताह मे अपने स्तर से भी संबंधित विभागो की बैठक आयोजित कर कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित करे। उन्होने कहा कि भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित की जा रही जन कल्याणकारी योजनाओ का लाभ पात्र हितग्राहियो को शत प्रतिशत दिया जाये।
कलेक्टर ने निर्देश दिया कि अपने अपने क्षेत्रो मे शाति कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु गुण्ड बदमासो के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करे। उन्होने भू माफिया, रेत का अवैधन परिवहन उत्खनन करने वालो के विरूद्ध भी कड़ी कार्यवाही निर्देशदिये। कलेक्टर ने कहा कि विकास से संबंधित जो निर्माण कार्य चल रहे है समय समय पर संबंधित क्षेत्र के उपखण्ड अधिकारी निरीक्षण करे चल रहे निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समय सीमा मे पूर्ण कराये जाये।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal