Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

सीसीटीएनएस में बैढन कोतवाली को मिला प्रदेश में पहला स्थान

बढ़ता कारवां/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन मध्य प्रदेश सरकार ने ऑफलाइन सेवाओं को ऑनलाइन कर दिया है इसी के तहत पुलिस विभाग में भी पिछले सालो से पुलिस एफ आई आर भी ऑनलाइन दर्ज करायी है जिसे पुलिस विभाग ने सीसीटीएनएस (क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्किंग सिस्टम) नाम दिया गया जिसके तहत समस्त कार्य ऑनलाइन होते हैं और उनकी कार्यवाही की रेटिंग भी दर्ज की जाती है मध्य प्रदेश के 52 जिलों में सीसीटीएनएस के आधार पर पुलिस एफ आई आर से लेकर चलानी कार्यवाही पुलिस से जुड़ी सीएम हेल्पलाइन एनसीआर सहित पुलिस कार्यवाही भी सीसीटीएनएस के दायरे में आते हैं ।

वही बता दें कि सीसीटीएनएस कार्यवाही में मध्य प्रदेश के सभी थानों में बैढ़न कोतवाली थाना सीसीटीएनएस की कार्यवाही में बेहतर पुलिसिंग के लिये नंबर एक पर आया है और पूरे प्रदेश के लगभग डेढ़ हजार थानों में बैढ़न कोतवाली को प्रथम स्थान मिला है जो सिंगरौली पुलिस के लिये गौरव का दिन साबित हुआ है और कोतवाली पुलिस ने इस दिशा में बेहतर कार्य किया है और कोतवाली सीसीटीएनएस के कार्यों को और अन्य सभी प्रकार के आपराधिक प्रकरणों में तत्काल कार्यवाही किया जाता रहा है और इससे जुड़ा कोई काम पेंडिंग न रहे और इस पर कोतवाली के कोतवाल अरुण पाण्डेय व इनकी टीम द्वारा भरसक कोशिश का ही नतीजा है कि यह कोतवाली प्रदेश में प्रथम पायदान पर पहुंचने में सफलता मिली है।

सफलता के आंकड़े
कोतवाली पुलिस ने इस दिशा में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है और कोतवाली पुलिस ने 96.41 प्रतिशत अंकों के साथ यह सफलता हासिल की है कोतवाली पुलिस को यह उल्लेखनीय सफलता अपराध विवरण , गिरफ्तारी में, अंक जब्ती पत्रक में, अक्षांश देशांतर में अज्ञात मृतक के फोटो अपलोडिंग में, केस डायरी फीडिंग में, गुम इंसान फोटो अपलोडिंग में एफ आई आर में एमएलसी में सम्मन वारंट में पूरे 100 में से 100 अंक मिले है और वही गुम इंसान के दस्तयाबी में 100 में 72 अंक प्राप्त करने पर सफलता मिली है जो इनकी सफलता का प्रतिशत का आंकड़ा है उसे देखकर कोतवाली पुलिस को पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान मिला है ।

प्रदेश में प्रथम स्थान मिलना हम सबके लिए ऐतिहासिक क्षण- कोतवाली प्रभारी

पूरे प्रदेश में सीसीटीएनएस रैकिंग मेें कोतवाली बैढन का प्रथम स्थान आने पर कोतवाली प्रभारी अरूण पाण्डेय ने कहा कि कोतवाली का प्रदेश में शीर्ष पर आना हम सबके लिए ऐतिहासिक व गौरव का क्षण है और वैसे तो हमारी कोतवाली को कई बार नंबर दो की रैंकिंग हासिल हुई है लेकिन पूरी कोतवाली टीम के द्वारा बेहतर कार्य करके आज प्रथम स्थान कोतवाली को मिला है जो हम सबके लिए ऐतिहासिक है और इस अवसर की सफलता के लिए मैं अपने पुलिस अधीक्षक बीरेंद्र सिंह को व अपने कोतवाली के पूरे टीम के सहयोग को बधाई देता हूं क्योंकि इसके पीछे आप सभी का सहयोग है जिसके लिये पूरी कोतवाली टीम बधाई की पात्र है कोतवाल बैढ़न अरुण पाण्डेय ने कहा कि पूरी कोतवाली टीम की मेहनत से यह उपलब्धि हासिल हुई है और पूरे प्रदेश में 947 थाने हैं और इनमें प्रथम स्थान हासिल करना वाकई में बहुत बड़ी बात है और इसे बरकरार रखने के लिए हम सभी को मिलकर आगे भी इसी तरह मन लगाकर कार्य सेवा करना ही हमारा प्रथम दायित्व है ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...