बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न जिला प्रशासन द्वारा सराहनीय पहल आयोजित हुआ जिसमे जिला कलेक्टर- राजीव रंजन मीणा के निर्देशानुसार नगर पालिक निगम सिंगरौली आयुक्त- आरपी सिंह के मार्गदर्शन में बैढन और बिलौंजी सामुदायिक भवन में आयोजित “जन समस्या निवारण शिविर” में आज कुल 280 हितग्राही लाभविन्त हुये ।

उक्त शिविर में आज दिनांक 04/01/2020 को समय सुबह 09:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक दो जगहो पर “जनसमस्या निवारण शिविर” लगा जो इस प्रकार है वार्ड क्र. 29, 30, 42 पं. अटल बिहारी बाजपेयी सामुदायिक भवन बिलौंजी में शिविर लगा और वही वार्ड क्र. 39, 40, 41 सामुदायिक भवन बैढन (पुराना जिला अस्पताल के सामने) में शिविर लगा था और जिसमे जगह जमीन विवाद से सम्बन्धित तहसीलदार / पटवारी 24 पुस्तिका का वितरण, 25 नामांतरण के आवेदन और बिजली विभाग से 18 लोगों का बिल सुधार वगैरह और वही नगर निगम से सम्बंधित कुल 212 प्रकरण निवारण हुये व आवेदन आये जिसमे इस प्रकार है नाली, सड़क से सम्बधिंत आवेदन, भारत आयुष्मान, समग्र आईडी में आधार लिंक, एम राशनमित्र सत्यापन, सामाजिक न्याय – नि:शक्त, वृद्धा, विधवा, विकलांग पेंशन के आवेदन, स्वच्छता/ पेयजल/स्ट्रीट लाइट वगैरह सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों द्वारा वितरण सुधार व आवेदन लिया गया ।
सदर विधायक ने शिविर का लिया जायजा, हितग्राहियों को खाद्यान पात्रता पर्ची एवं ऋण पुस्तिका किया वितरण
सिंगरौली सदर विधायक रामलल्लू बैस ने बैढन सामुदायिक भवन में लगे ‘जनसमस्या निवारण शिविर” का जायजा लेते हुये जनता से रूबरू हुये और उनके द्वारा हितग्राहियों को खाद्यान पात्रता पर्ची और ऋण पुस्तिका (पट्टा) वितरण किया गया ।
कल दूसरे दिन 5 जनवरी को सिम्प्लेक्स कालोनी के वार्ड 12 में लगेगा निवारण शिविर
जनसमस्या निवारण शिविर के दूसरे दिन कल दिनांक 05/01/2021 को 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक सिंपलेक्स कॉलोनी दुर्गा मंदिर के पास वार्ड क्र. 12, 13, 36 शिविर लगेगा और जिसके नोडल अधिकारी- राजकिशोर (डीपीसी) और नपानि सहायक यंत्री- सिद्धार्थ सिंह होंगे और वही नवजीवन बिहार (इंदिरा चौक) नपानि सिंगरौली उप कार्यालय विन्ध्यनगर 21, 31, 32, 33 में शिविर लगेगा और जिसके नोडल अधिकारी- सी मसूद अहमद (मत्स्य अधिकारी) और नपानि सहायक यन्त्री प्रवीण गोस्वामी होंगे ।
उक्त “जनसमस्या निवारण शिविर” में मुख्य रूप से उपस्थिति रही सिंगरौली एसडीएम ऋषि पवार, सिंगरौली तहसीलदार जितेंद्र वर्मा, नायब तहसीलदार जहान्वी शुक्ला, कार्यपालन यंत्री – व्हीपी उपाध्याय, उपायुक्त- आरपी बैस, बिलौंजी नोडल अधिकारी आर.एन. व्यास (आबकारी), बैढन नोडल अधिकारी एच.एल. निमोरिया (उद्यानकी), अधीक्षण यंत्री आरके जैन, एसडीओ रत्नाकर गजभिए, प्रवीण गोस्वामी, उपयंत्री डीके सिंह, बैढन पटवारी उमेश नामदेव, सुदेश गौतम, वार्ड प्रभारी बृजेश पाठक, एल.के. सिंह, आरएस शुक्ला, रामटहल तिवारी, राजस्व निरीक्षक भूपेंद्र सिंह, एसपी मिश्रा (जेई) माता प्रसाद (जेई), स्वच्छता निरीक्षक – संतोष तिवारी, जीतेंद्र सिंह, लाइनमैन सज्जन सिंह सहित शासकीय उचित मूल्य दुकान के सेल्समैन व महिलाये-पुरुष भारी संख्या हितग्राही मौजूद रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal