Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

सिंगल यूज प्लास्टिक को जप्त कर व दुकानदारों द्वारा गंदगी फैलाने वाले को नगर निगम अमला द्वारा ₹3500 रुपये जुर्माने की कार्यवाही

BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन नगर पालिक निगम सिंगरौली आयुक्त – आरपी सिंह के निर्देशानुसार स्वच्छता निरीक्षक – संतोष तिवारी और जितेन्द्र सिंह के नेतृत्व में नगर निगम अमला द्वारा “स्वच्छता सर्वेक्षण – 2021” के मद्देनजर आज शाम को लगभग 3:00 बजे मल्हार पार्क और सब्जी मंडी के आसपास के दुकानों के सामने साफ – सफाई व दो डस्टबिन रखने एवं मास्क न लगाने और सिंगल यूज प्लास्टिक यूज न करने की समझाइस दी गयी

उक्त समझाइस व कार्यवाही के दौरान कचरा वाहन में सफाई मित्र द्वारा कचरा डालते हुये देखे गये और साथ ही नगर निगम के कचरा वाहन में ही कचरा डाले ।

वही गंदगी फैलाने वाले, मास्क न लगाने और सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करने वाले दुकानदारों से कुल लगभग 10 किलोग्राम सिंगल यूज प्लास्टिक जप्त की गयी जिसमे कुल जुर्माने की राशि लगभग 3500/- पैतीस सौ रुपये वसूले गये और साथ ही सख्त हिदायत दी गयी कि सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करें और वही स्थानीय दुकानदार व उपभोक्ताओ को सामान व सब्जी वगैरह खरीदने हेतु घर से कपड़े के थैले लेकर ही निकले ताकि सिंगल यूज प्लास्टिक बहुत ही घातक है ।

उक्त कार्यवाही में नगर निगम से उप स्वच्छता पर्यवेक्षक- अशोक त्रिपाठी, आईसी टीम से रोहित चौरसिया के साथ-साथ नगर निगम के कचरा वाहन और अन्य सफाई मित्र मौजूद रहे ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...