बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (राजकुमार सिंह/जमुना सोनी) बैढन सुसंस्कार सोशल डेवलोपमेन्ट व भारत स्वाभिमान, पतंजलि युवा भारत, आरोग्य भारती एवं पत्रकार नागरिक मंच के संयुक्त तत्वावधान में आज बुधवार 23 दिसंबर को विन्ध्यनगर स्थित अमृत विद्यापीठ कॉलेज परिसर में इंडियन रेडक्रास सोसायटी ब्लड बैंक विन्ध्यनगर ने रक्तदान शिविर में आये हुये प्रत्येक लोगो का नि:शुल्क में ब्लड ग्रुप जांच किया गया और वही स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 40 लोगो ने स्वेच्छा से रक्तदान किया ।

इस आयोजित रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में संयुक्त कलेक्टर- बीपी पाण्डेय, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य- गिरीश द्विवेदी, प्रवेश मिश्रा जिला कार्यक्रम अधिकारी की गरिमामयी उपस्थिति रही ।
उक्त अवसर पर उपस्थित रक्तदान दाताओं को संबोधित करते हुये मुख्य अतिथि ने उन्हें प्रोत्साहित करते हुये कहा कि रक्तदान से किसी की जान बच सकता है और रक्तदान से हम एक साथ कई जरूरतमंद व मरणासन्न व्यक्तियों की जान बचा सकते हैं और आज तक मानव रक्त का कोई विकल्प नहीं खोजा जा सका है जो रक्तदान “मानवता की सेवा का सर्वोत्तम” उदाहरण है।
वहीँ कार्यक्रम के आयोजक डॉ आर.डी. पाण्डेय ने कहा कि रक्तदान साहस का भी प्रतीक है और इसमें एक साथ कई लोगों की जिदंगी की बचा सकते हैं साथ ही रक्तदान से डरने की जरूरत नहीं है इसमे कोई भी 18 वर्ष से 65 वर्ष के बीच का स्वस्थ्य व्यक्ति हर तीन माह में रक्तदान कर सकता है और इसलिए रक्तदान करते रहना चाहिये और इससे पुरानी बीमारी, तनाव , ईष्या, द्वेष आदि नकारात्मक भाव कम होता है और समाज में भाई चारा उतपन्न होता है ।
बता दें कि इस रक्तदान शिविर को आयोजित करने एवं इसमें अपना रक्तदान करने से एक दिन पूर्व में ही जागरूक लोगों से अपील की गयी थी कि वे इस कोविड-19 के दौर में जो भी लोग या अन्य सभी तरह से जो भी रक्त की कमी से असमय काल के गाल में समा जाते हैं ऐसी कमी के शिकार न हो और अधिक तादाद में आकर रक्तदान करें ताकि लोगों को रक्त की कमी से बचाया जा सके ।
इस रक्तदान शिविर में आये जागरूक लोगों में सबसे प्रथम हीरावती न्यूज़ टाइम्स संपादक व इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी के वाईस चेयरमैन एवं डीएफए के जिलाध्यक्ष- डॉ डी.डी. मिश्रा ने अपना रक्तदान कर प्रेरणा का काम किया और दूसरे न. पर कार्यक्रम के आयोजक सुसंस्कार सोशल डेवलपमेंट के अध्यक्ष, आरोग्य भारती के प्रान्तीय संयोजक, भारत स्वाभिमान के जिलाध्यक्ष, पत्रकार नागरिक मंच के जिलाध्यक्ष डॉ आरडी पाण्डेय ने किया और तत्पश्चात बारी – बारी से आये लोगों ने अपना रक्तदान किया और इस अवसर पर सुसंस्कार सोशल डेवलोपमेन्ट के प्रमुख डॉ आरडी पाण्डेय ने सभी के प्रति साधुवाद ज्ञापित किया।
उक्त अवसर पर संयुक्त कलेक्टर बीपी पाण्डेय, पूर्व सीडा अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता गिरीश द्विवेदी, पतंजलि योगपीठ भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी एवम रेडक्रॉस प्रबन्ध समिति सदस्य डॉ आरडी पांडेय, रेडक्रॉस चैयरमैन- राजमोहन श्रीवास्तव, वाईस चैयरमैन- डॉ. डी.डी. मिश्रा, सचिव डॉ डी.के. मिश्रा, नरेंद्र मिश्रा, एस.डी. सिंह, मिथिलेश मिश्रा, आरोग्य भारती प्रांतीय उपाध्यक्ष- आशा गुप्ता, अमृत विद्यापीठ संचालक अश्वनी तिवारी, विवेक त्रिपाठी, बी के कमलेश भाई, सुरेश गिरी, सौरभ पाण्डेय 18 वर्ष, गजमोचन सिंह, लखपति सिंह, मुकेश तिवारी, जन अभियान जिला संयोजक सीधी शिवदत्त उरमलिया, सुशील तिवारी सहित रेडक्रॉस ब्लड सेंटर के डायरेक्टर डॉ.आर.डी. द्विवेदी, फरदीन खान, सौरभ पाण्डेय, अमितराज काइट्स राईड्स स्कूल डायरेक्टर व संयोजक युवा भारत, प्रेम सागर विकलांग, अल्ली फातिमा, पत्रकार ओम प्रकाश तिवारी, युवा टीम से आशीष शुक्ला, एडवोकेट रणजीत सिंह स्वदेशी स्वाबलंबन अभियान, गोपालदास वैश्य, बंसन्त पाण्डेय, जितेंद्र सिंह युवा भारत, हरिशंकर गुप्ता टेक्नीशियन, आशीष शाह, अजय मैत्रे, स्वीटी सिंह, आरती बंसल, पूनम गुप्ता मंडल महामंत्री भाजपा विन्ध्यनगर एवं किरण राय, यू.एस. शुक्ला, प्रदीप तिवारी सहित अन्य कई गणमान्य नागरिक व आमजन उपस्थित रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal