Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

विगत माह हुये जयन्त तेजाबकांड मामला जिला न्यायालय मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी के आदेश के बाद एफआई आर दर्ज पुलिस जुटी विवेचना में फरियादिया ने लगायी न्याय की आस

ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 13/09/2020

BK NEWS:सिंगरौली (राजकुमार सिंह – जमुना सोनी) बैढन विगत माह 21 अगस्त 2020 को मध्य रात्रि 10:30 बजे शंकर मार्केट जयंत में आपसी पड़ोस में घर मे गेट लगाने को लेकर के मारपीट व जान से मारने तक की धमकी के साथ – साथ तेजाब कांड हो गया था जिसमें सोनी परिवार व सिंह परिवार में मारपीट हुआ तेजाब से जल जाने कारण मामला जयन्त चौकी पहुंचा था सिंह परिवार द्वारा शिकायत पर सोनी परिवार के मुखिया सुभाषचन्द सोनी को पुलिस ने कार्यवाही कर जेल भेज दिया गया ।

उसी मामले को लेकर के जिला न्यायालय मजिस्ट्रेट जयकुमार जैन न्यायिक मजिस्ट्रेट (प्रथम श्रेणी) बैढन के आदेश पर विन्ध्यनगर थाना द्वारा लिखी गयी रिपोर्ट के अनुसार सोनी परिवार की फरियादिया आवेदिका- भारती सोनी पति- सुभाषचंद सोनी तेजाब से जल गयी थी जिसे नेहरू में भर्ती कराया गया था और वही छुट्टी मिलने के बाद जिले के चर्चित अधिवक्ता- सुभाष शाह (एडवोकेट) द्वारा जिला एवं सत्र न्यायालय बैढन जिसमें 156 (3) के अंतर्गत जिला न्यायालय में आवेदन प्रस्तुत किया गया था इसमें आरोपीगण गुड्डू सिंह उर्फ विकास कुमार सिंह, समय कुमार सिंह, मनीष कुमार सिंह, प्रथम कुमार सिंह दिनांक 21/08/2020 की रात्रि लगभग 10:30 बजे आवेदिका एवं आवेदक के पति – पुत्र के ऊपर मां – बहन, गाली – गलौज मारपीट कर चोट पहुंचाने एवं एसिड जैसे पदार्थ आवेदिका के ऊपर जान से मारने की धमकी देने का प्रस्तुत किया गया था माननीय न्यायालय द्वारा आदेश क्र. 109/20 दिनांक 01/09/2020 जयकुमार जैन न्यायिक मजिस्ट्रेट (प्रथम श्रेणी) बैढन सिंगरौली (मध्य प्रदेश) सलंग्न आवेदिका द्वारा प्रस्तुत आवेदन के अंतर्गत धारा 156 (3) सीआरपीसी के अंतर्गत अपराध पंजीबंध करने हेतु आदेशित किया गया था और न्यायालय के आदेश के पालन में अपराध धारा 326- A, 323 325, 294, 506, 34 कायम कर लिया गया ।

विन्ध्यनगर थाना अंतर्गत जयन्त पुलिस चौकी प्रभारी एसआई- महेंद्र सिंह पटेल से जानकारी ली गयी तो उन्होंने बताया कि पुलिस विवेचना में जुटी है और आगे नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही जल्द से जल्द होगी ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...