Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

नवानगर पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता,8 वर्ष से फरार SC/ST एक्ट के 5000 हजार के इनामी स्थाई वारंटी को किया गिरफ्तार

बढ़ता कारवाँ न्यूज//सिंगरौली//नवानगर//राघवेन्द्र सिंह गहरवार

BK NEWS:- सिंगरौली जिले में अपराधियों पर नकेल कसने और अपराध पर रोक लगाने के लिए सिंगरौली पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए स्थाई वारंटियों की धरपकड़ तेज कर दी गई है

सिंगरौली पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप शेन्डे व नगर पुलिस अधीक्षक देवेश पाठक के मार्गदर्शन में नवानगर थाना प्रभारी यूपी सिंह को एक बड़ी सफलता हाथ लगी जब SC/ST एक्ट के 8 वर्ष से फरार चल रहे 5000 हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया गया

आपको बता दे कि दीपक भारती उर्फ मटर उर्फ श्याम भारती पिता जयराम भारती उम्र 30 वर्ष निवासी अमलोरी बस्ती जो कि लगातार 8 वर्ष फरार चल रहा था पुलिस से बचने के लिए छत्तीसगढ़ में चोरी छिपे रहा करता था जहाँ पुलिस द्वारा कई बार टीम भेजकर गिरफ्तार करने की कोशिश की गई लेकिन पुलिस के गिरफ्त में नही आ रहा था वही आरोपी के ऊपर 5000 हजार का इनाम भी घोषित था तभी मुखबिरों से सूचना मिली कि स्थाई वारंटी आरोपी दीपक भारती घर आया हुआ है जिसके बाद नवानगर थाना प्रभारी मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल टीम के साथ आरोपी के घर का घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया आरोपी के ऊपर अपराध क्र 5512/2012 धारा 377 भादवि एवं 3(2-5) एससी/एसटी एक्ट का मामला पंजीबद्ध है

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी यूपी सिंह,उप निरीक्षक सी.के.सिंह,सहायक उप निरीक्षक नृपेन्द्र सिंह,प्रधान आरक्षक उत्तम सिंह,जगदीश प्रजापति,आरक्षक फूल सिंह व टुम्मन पन्द्रे की सराहनीय भूमिका रही

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...