बढ़ता कारवाँ न्यूज//सिंगरौली//मोरवा//राघवेन्द्र सिंह गहरवार
BK NEWS:- मोरवा पुलिस द्वारा लगातार स्थाई वारंटियों की धरपकड़ का अभियान चलाया जा रहा है जिसमे अब तक फरार चल रहे दर्जनो आरोपियों को मोरवा पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल का रास्ता दिखाया गया उसी अभियान के तहत चोरी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे 2000 हजार का इनामी स्थाई वारंटी को मोरवा पुलिस ने रीवा के गोविंदगढ़ से गिरफ्तार करने में सफलता मिली है

मोरवा पुलिस की लगातार कार्यवाही में पिछले सप्ताह में 12 स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार किया गया है जिसमें अधिकतर चोरी लूट के मामले में फरार 8 साल से लेकर 25 साल तक के फरार चल रहे स्थाई वारंटी आरोपी शामिल है
फरार स्थाई वारंटी को पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप शेन्डे व एसडीओपी मोरवा कि सतत निगरानी में मोरवा थाना प्रभारी मनीष त्रिपाठी द्वारा मुखबिर सूचना पर एक टीम रवाना कर मुकेश कुमार यादव पिता छोटेलाल यादव निवासी गोविंदगढ़ जिला रीवा को उसके घर से गिरफ्तार किया गया है उक्त आरोपी घर में घुसकर मोरवा में चोरी किया था जो जमानत पर जेल से रिहा होने के बाद से लगातार न्यायालय में अनुपस्थित चल रहा था जिस पर स्थाई वारंट जारी कर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा 2000 का इनाम घोषित किया गया था
उपरोक्त कार्यवाही मे सहायक उप निरीक्षक साहब लाल सिंह,प्रधान आरक्षक संतोष सिंह,राजवर्धन सिंह परिहार,अरविंद चौबे,डी.एन सिंह,आरक्षक संजय सिंह परिहार शामिल थे
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal