बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अन्तर्गत पूर्ण हुये मकानों के डिजिटल गृह प्रवेश के आयोजन में दिनांक 12/09/2020 को ग्राम पंचायत तियरा के हितग्राही रमाशंकर प्रजापति के आवास का गृह प्रवेश कराया गया ।

जिसमे विधानसभा 80 के वरिष्ठ विधायक – रामलल्लू वैश्य व साथ में रहे जिला शिक्षा अधिकारी, सीईओ जनपद बैढन , प्रधानमंत्री आवास के बीसी, सचिव और ग्रामीण जनता जनार्दन मौजूद रहे वही कुल 76 लोगो को इस योजना का लाभ मिला और चेहरे पर खुशी दिखी और वही लोंगो ने प्रधानमंत्री – मुख्यमंत्री जी का सहृदय आभार व्यक्त किया ।
श्री विधायक वैश्य ने अपने उद्बोधन में कहा कि “सबका अपना घर हो न्यारा – प्रधानमन्त्री का यही नारा” और इस नारे के साथ इस अनूठे, अविस्मरणीय पहल पर इस योजना का लाभ कैसे मिलेगा और अत्यधिक लोगो को इसके बारे में प्रकाश डाला गया कि जिनका अभी सूची में नाम है वो भी जल्द पूर्ण हो अधिकारियों को इस कार्य में लापरवाही न बरतने की समझाइश दी और जिस तेज़ी के साथ कार्य बढ़ रहा है उसकी सराहना भी की जा रही है ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal