Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

शराब पीने से हुई मोत के बाद पुलिसजागी पुलिस ने अलग-अलग क्षेत्र से 87 लीटर व 98 क्वार्टर शराब पकड़ी

डबरा।
अवैध शराब पीने से हुई मोत के बाद पुलिसजागी
विभिन्ना थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्र में कार्रवाई कर 87 लीटर कच्ची शराब और देसी शराब के 98 क्वार्टर बरामद किए।

आंतरी थाना पुलिस ने ग्राम खेरी डबरिया में दबिश दी और 35 वर्षीय नरेन्द्र पुत्र शोभाराम को शराब बेचते पकड़ा और उसके पास 5 लीटर कच्ची शराब बरामद की। इसके साथ बेलगढ़ा थाना पुलिस ने सोमवार को रात 8 बजे ग्राम रमजीपुरा में दबिश दी और 35 वर्षीय गरीबाराम पुत्र भरोसाराम को शराब बेचते हुए पकड़ा और 5 लीटर कच्ची शराब जब्त की। इसके साथ ही भितरवार थाना पुलिस ने सोमवार को रात 8 बजे ग्राम किठौंदा तिराहे पर दबिश दी और छोटू पुत्र कल्लू जाटव निवासी ग्राम सिंघारन को अवैध शराब बेचते हुए पकड़ा और उसके पास से 40 लीटर कच्ची शराब बरामद की।

वहीं चीनोर थाना पुलिस ने सोमवार को शाम 7 बजे ग्राम अमरोल में दबिश दी और परमाल पुत्र घनश्याम कुशवाह को शराब बेचते हुए पकड़ा और 7 लीटर कच्ची शराब जब्त की। शहर थाना पुलिस ने सोमवार को रात 9 बजे जवाहर कॉलोनी में दबिश देकर रवि पुत्र नरेन्द्र जाटव को पकड़ा और 5 लीटर कच्ची शराब बरामद की। घाटीगांव थाना पुलिस ने सोमवार को रात 8 बजे ग्राम भट्ट का पुरा में दबिश दी और 51 वर्षीय प्रेमवती पत्नी बैजू आदिवासी को कच्ची शराब बेचते हुए पकड़ा 5 लीटर कच्ची शराब बरामद की। वहीं कंजर बस्ती पुल का पुरा में दबिश देकर 25 वर्षीय कमलेश पत्नी शिवकुमार कंजर को शराब बेचते हुए पकड़ा और 5 लीटर कच्ची शराब जब्त की। इसके साथ ही करहिया थाना पुलिस ने ग्राम मेहगांव नहर की पुलिया के पास दबिश देकर 21 वर्षीय वंदना पत्नी अंकुश कंजर ग्राम दुबई को शराब बेचते हुए पकड़ा और 10 लीटर कच्ची शराब जब्त की। पनिहार थाना पुलिस ने जाटव मोहल्ले में दबिश दी और 40 वर्षीय कल्लू पुत्र अमर सिंह जाटव को पकड़कर 5 लीटर कच्ची शराब बरामद की। वहीं पिछोर थाना पुलिस ने ग्राम कैथोदा में दबिश देकर 23 वर्षीय किशन पुत्र भगवानदास को शराब बेचते हुए पकड़ा और 5 लीटर कच्ची शराब बरामद की। हस्तिनापुर थाना पुलिस ने ग्राम डबका बजरंग कॉलोनी में सोमवार को सुबह 9 बजे दबिश देकर महेश जाटव पुत्र हल्केराम जाटव को शराब बेचते हुए पकड़ा और 39 क्वार्टर देशी शराब बरामद की। देहात थाना पुलिस ने सोमवार को रात 9 बजे बरौठा की दफाई में दबिश देकर 41 वर्षीय गुरुदयाल पुत्र गणेश को शराब बेचते हुए पकड़ा और 22 क्वार्टर देसी शराब जब्त की। शहर थाना पुलिस ने सोमवार को कर्रा की दफाई में देकर 40 वर्षीय पप्पू उर्फ अजेन्द्र पुत्र लखन रावत को शराब बेचते हुए पकड़ा और देसी शराब के 19 क्वार्टर बरामद किए। शाम 7 बजे होटल बैजू बावरा के पास दबिश देकर 40 वर्षीय प्रमोद पुत्र रघुवर छीपा को शराब बेचते हुए पकड़ा और 18 क्वार्टर देसी प्लेन शराब बरामद की। पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्र के पकड़े गए लोगों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...