Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

सिंध नदी में प्रतिबंध के बाद भी उत्खनन जारी, भारी मात्रा में रेत घाटों पर डंप

ग्वालियर-

डबरा के पास कहने को तो सिंध नदीमें रेत का उत्खनन बंद है, लेकिन हकीकत चिंतनीय है। सिंध किनारे के घाटों पर अभी भी रेत का अवैध उत्खनन हो रहा है और बड़ी मात्रा में रेत डंप की जा रही है। डबरा विकासखंड के गजापुर, चांदपुर, सिली सिलेटा, रायपुर, बेलगढ़ा, बिजकपुर आदि क्षेत्रों में बड़े स्तर पर रेत डंप है। वहां से अवैध परिवहन किया जा रहा है। कुछ जगहों पर पनडुब्बियां खनन करने में लगी हैं। ऐसी हकीकत प्रशासनिक छापामार कार्रवाई में भी सामने आ चुकी है। अवैध उत्खनन को लेकर ग्रामीण प्रशासन से लगातार लिखित शिकायतें भी कर चुके हैं। इसके बाद भी प्रशासन इन अवैध कारोबारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं कर पा रहा है। उधर ठेका कंपनी प्रबंधन का कहना है कि प्रशासन के प्रतिबंध के बाद से कंपनी ने खनन का काम बंद कर दिया है। अगर कोई सिंध के घाटों पर खनन या परिवहन करा रहा है तो उनके खिलाफ प्रशासन को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

गौरतलब है कि डबरा और भितरवार क्षेत्र की 10 रेत खदानों का ठेका मुरैना की एमपी सेल्स कंपनी ने लिया है। काम शुरू होने के बाद बारिश का सीजन शुरू हो गया और खनन पर प्रतिबंध लग गया। अब एक अक्टूबर से खनन का काम शुरू हो सकेगा। लेकिन पुलिस की कार्रवाईयों में खनन और परिवहन के केस सामने आने से साफ जाहिर है कि प्रतिबंध के बाद भी खनन और परिवहन जारी है।

सीधी बात : मनोज अग्रवाल, संचालक, एमपी सेल्स

प्रश्नः-खनन पर प्रतिबंध है फिर भी खनन हो रहा है ये कौन कर रहा है।

जवाबः- हमें नहीं पता खनन कौन कर रहा है। प्रतिबंध लगने के बाद कंपनी ने तो काम बंद कर दिया है। जो लोग खनन कर रहे हैं या रेत का अवैध परिवहन कर रहे हैं, उनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए।

प्रश्नः- सिंध नदी के घाटों पर रेत के डंप हैं ये किसके हैं?

जवाबः- हम तो चाहते हैं कि जो लोग अवैध रूप से रेत डंप कर रहे हैं या पहले से रेत बड़ी मात्रा में डंप है, उसे प्रशासन जब्त करे। हमारी कहीं कोई टीम अभी काम नहीं कर रही है। जो कर रहे हैं उनके खिलाफ पुलिस और प्रशासन को एक्शन लेना चाहिए।

प्रश्नः- लोग शिकायतें कर रहे हैं कि खनन लगातार हो रहा है आप क्या कहेंगे?

जवाबः-अगर कोई रेत का खनन कर रहा है तो उसके खिलाफ प्रशासन को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। प्रशासन मौके पर जाकर स्थिति देखकर कार्रवाई कर सकता है। सिली और बिजकपुर में रेत डंप होने की जानकारी है। उसे जब्त करे।

हम लगातार कार्रवाई कर रहे

अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए एक विशेष टीम लगा रखी है। टीम ने लगातार कार्रवाई की है और रेत का अवैध धंधा करने वालों को पकड़ा है और वाहन जब्त कराए हैं। कार्रवाई जारी है।

– उमेश सिंह तोमर, एसडीओपी, डबरा।

रेत का अवैध उत्खनन पूरी तरह से प्रतिबंधित है। जो लोग प्रतिबंध के बाद भी खनन या परिवहन कर रहे हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। अगर सिंध में खनन हो रहा है तो हम इसकी पड़ताल कराएंगे।

-गोविंद शर्मा, जिला खनन अधिकारी, ग्वालियर।

बताने पर भी कार्रवाई नहीं

गजापुर क्षेत्र में रेत का अवैध भंडारण हो रहा है। वहां लोग बंदूक के जोर पर रेत डंप कर रहे हैं। खनिज अधिकारी को व्हाट्सएप पर आवेदन भेजा है। कलेक्टर, एसडीएम सहित कई बार वरिष्ठ अधिकारियों को कार्रवाई के लिए आवेदन दिया है। मगर खेतों में लगे डंप पर कार्रवाई नहीं हो सकी।

– दयाल परिहार, सरपंच, ग्राम पंचायत अजयगढ़।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...