Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

मंत्री इमरती देवी सुमन ने डबरा में विकास नहीं हो पाने के लिए पूर्व मंत्री कमल नाथ का जिम्मेदार ठहराया नामांतरण के ढाई हजार मामले , नामांतरण शिविर आयोजन

ग्वालियर –
डबराशहर के कम्युनिटी हॉल में नगर पालिका के सहयोग से भवन नामांतरण शिविर आयोजन हुआ। इसमें बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश की महिला एवं बाल विकास विभाग की मंत्री इमरती देवी सुमन ने डबरा में विकास नहीं हो पाने के लिए पूर्व मंत्री कमल नाथ का जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि कमल नाथजी ने मुझे विपक्ष में पुतला बनाकर बिठा दिया था। एक हैंडपंप तक डबरा क्षेत्र में लगाने के लिए सहयोग नहीं दिया। जनता उनको हर बार जिताती रही है, लेकिन अब वह क्षेत्र का विकास करना चाहती हैं।
 
मंत्री इमरती देवी ने कहा कि लंबे समय से यहां नामांतरण होना बंद है। इसलिए लोगों को परेशानी आती है। आज से नामांतरण होने शुरू हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि नामांतरण के ढाई हजार मामले में हैं उनको एक महीने में निपटा दिया जाएगा। इससे जनता को राहत मिलेगी। पूर्व मंत्री इमरती देवी ने आरोपों पर तंज कसते हुए कहा कि कहते हैं कि इमरती तो 50 करोड़ में बिक गई, 35 करोड़ में बिक गई। कोई एक दाग नहीं बता सकता। पूर्व मंत्री इमरती देवी ने कहा कि डबरा का विकास करूंगी और इसे जिला बनवाकर मानूंगी।
 
सांसद विवेक नारायण शेजवलकर ने कहा कि मंत्री इमरती देवी कहती रही हैं कि पहले यहां किसी की सुनवाई नहीं होती थी। अपनी मनमर्जी चलती थी। लेकिन ऐसा नहीं है। उन्होंने कहा कि नामांतरण होना शुरू होने से लोगों को राहत मिल सकेगी। इस मौके पर भाजपा नेता मोहन सिंह राठौड़ ने कहा कि डबरा में जो नामांतण का काम लंबे समय से बंद था वह अब शुरू हो जाएगा। लोगों के नामांतरण आसानी से हो सकेंगे। इस दौरान कुछ लोगों को नामांतरण प्रमाण पत्र भी दिए गए। इस मौके पर एसडीएम राघवेंद्र पांडेय, नगर पालिका सीएमओ प्रदीप सिंह भदौरिया, कार्यक्रम का संचालन कर रहे नपा स्वच्छता अधिकारी सूर्यप्रकाश दुबे सहित भाजपा नेता मौजूद रहे।
 
नामांतरण पर लगी थी न्यायालय के नाम की सील
 
नामांतरण संबंधी जो प्रमाण-पत्र आयोजन में बांटे गए थे, उन पर एक सील अलग से लगी थी। जिसे लेकर लोग भ्रमित होते रहे कि नामांतरण मान्य होंगे या नहीं। सील में लिखा है कि स्वीकृत नामांतरण उच्च न्यायालय में प्रचलित जनहित याचिका में जो भी अंतिम आदेश होगा, के अधीन होगा। भवन निर्माण की स्वीकृति अलग से प्राप्त करना होगी।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...