बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (ब्यूरो कार्यालय) बैढन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप शेण्डे के क्रियाकलाप को लेकर जिले के पत्रकारों में आक्रोश व्याप्त है और विवादित एएसपी को जिले से शीघ्र हटाये जाने के लिये पत्रकार संगठन ने मुख्यमंत्री, गृहमंत्री, डीजीपी, गृह सचिव, व आईजी तथा एसपी को पत्र लिखा है।

पत्र में म.प्र.श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष धीरेन्द्रधर द्विवेदी ने एएसपी के इस कृत्य का कड़ी निंदा करते हुए उन्हें तत्काल जिले से स्थानांतरित किये जाने की मांग की है।
ज्ञात हो कि सिंगरौली से प्रकाशित होने वाले एक प्रतिष्ठित समाचार पत्र के संवाददाता रमाकांत चतुर्वेदी ने कल दिनांक 17 अगस्त 2020 को कचनी स्थित गोदाम में खाद वितरण के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने व भारी संख्या में भीड़ जमा होने की जानकारी फोन पर एएसपी प्रदीप शेण्डे को दी और जहां एएसपी ने उल्टा पत्रकार श्री चतुर्वेदी पर बिफर गये इसके बाद एएसपी ने पत्रकार को धमकाते हुए फर्जी प्रकरणों में फसाने व पुलिस से न उलझाने की नसीहत देने लगे और एएसपी के इस कृत्य से पत्रकारों में भारी आक्रोश है और यहां बताते चलें कि एएसपी प्रदीप शेण्डे पर सीधी में पदस्थापना के दौरान 10 अप्रैल 2018 को सीधी में भारत बंद के दौरान न्यायालय में घुसकर अधिवक्ताओं पर लाठी चार्ज करने का आरोप है और उपखण्ड मजिस्ट्रेट सिहावल ने अपने जांच रिपोर्ट में एएसपी समेत अन्य पुलिस कर्मियों को दोषी ठहराया है और उनके विरूद्ध एफआईआर दर्ज करने के लिये अनुशंसा किया है वहीं जिले में स्थित 10 अप्रैल 2020 को रिलायंस सासन पावर का ऐशडाइक फूटने के बाद 11 अप्रैल को महिलाओं से उलझ गये थे और इतना ही नहीं 21 मई को एसपी ऑफिस में पत्रकारों को न घुसने की नसीहत देते हुये एक पत्रकार को धमकाया था और उक्त बातें सौपे गये ज्ञापन पत्र में प्रमुखता से जिक्र किया गया ।
पत्रकार ने इसकी शिकायत आईजी रीवा व एसपी सिंगरौली से की है और एएसपी के इस कृत्य से पत्रकारों में भारी आक्रोश है ।
म.प्र.श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष – धीरेन्द्रधर द्विवेदी का आरोप है कि एएसपी का रवैया पत्रकारों एवं अधिवक्ताओं के साथ ठीक नहीं रहा है और ऐसे विवादित एएसपी को जिले से तत्काल हटाया जाय अन्यथा पत्रकार आंदोलन करने के लिये बाध्य हो जायेंगे ।
उक्त संबंध में एएसपी – प्रदीप शेन्डे से मोबाइल फोन नम्बर पर जानकारी चाही गयी तो उनके द्वारा मोबाइल फोन रिसीव नहीं किया गया ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal