Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

“गंदगी भारत छोड़ो – मध्यप्रदेश अभियान” सिंगरौली नगर पालिक निगम आयुक्त के निर्देशानुसार जयन्त के समस्त सफाई संरक्षक एवं वार्ड वासियों ने आगे आकर पूर्ण तन मन से कार्य किया

दिनाँक – 18/08/2020

हिम्मत समाचार – ( राजकुमार सिँह/बरुण कुमार ) सिंगरौली :-सिंगरौली नगर पालिक निगम आयुक्त के निर्देशानुसार “गंदगी भारत छोड़ो मध्यप्रदेश” के परिपालन में आज दिनांक:-18-08-2020 को जीतेंद्र सिंह स्वच्छता निरीक्षक, द्वारा जयन्त क्षेत्र के बिहारी उप स्वच्छता पर्यवेक्षक, छोटू स्वच्छता पर्यवेक्षक, के उपस्थिति में समस्त सफाई संरक्षकों को सुरक्षा उपकरण सामग्री सेफ्टी जैकेट, मास्क, दस्ताना,गमबूट एवं सैनिटाइजर वितरण किया गया।

जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में गंदगी भारत छोड़ो मध्य प्रदेश अभियान अंतर्गत समस्त सफाई संरक्षकों को स्वच्छता शपथ दिलवाया गया।

जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में सफाई संरक्षकों द्वारा संत निरंकारी समिति जयन्त के सदस्यों के साथ मिलकर संत निरंकारी प्रांगण, चर्च बस्ती जैतपुर की सफाई करवाया गया।

वही जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में जयंत वार्ड क्रमांक 20 चर्च बस्ती एवं वार्ड क्रमांक 13 में गंदगी भारत छोड़ो अभियान के तहत नाली सफाई,रोड सफाई एवं कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव करवाया गया साथ ही वार्ड वासियों से संपर्क करके उनको गंदगी भारत छोड़ो मध्य प्रदेश अभियान की जानकारी से अवगत कराते हुए शपथ दिलवाया गया।

जितेंद्र सिंह के द्वारा जयन्त में बने सार्वजनिक यूरिनल का जायजा लेकर सफाई संरक्षकों से यूरिनल की पूर्ण सफाई करवाया गया।

जितेंद्र सिंह के द्वारा चर्च बस्ती एवं बैगा बस्ती मैं निवासरत लोगों के घरों में जाकर व्यक्तिगत शौचालय की सफाई के संबंध में जागरूक किया गया।

गंदगी भारत छोड़ो मध्य प्रदेश अभियान में जयन्त के समस्त सफाई संरक्षक एवं वार्ड वासियों ने आगे आकर पूर्ण तन मन से कार्य किया।।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...