Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

कांग्रेस में रहते जनमुद्दों को अनसुना किये जाने पर साथियों के साथ ऐतिहासिक निर्णय लेकर भाजपा में शामिल हो गया-राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिधिया

इंदौर- भारतीय जनता पाटा के वरिष्ठ नेता राज्यसभा सदस्‍य और भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया सोमवार को इंदौर पहुंचे। उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि सत्ता जाने के बाद कांग्रेस छटपटा रही है। मैंने और साथी विधायकों ने अंतरात्मा की आवाज सुनकर कांग्रेस पार्टी छोड़ी। कांग्रेस में काबिलियत की कद्र नहीं है। य। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को काले झंडे दिखाकर विरोध करने की तैयारी की थी, लेकिन पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोक लिया।
भारतीय जनता पाटा के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिधिया पर कांग्रेस द्वारा लगातार बोले जा रहे बयानी हमले पर उन्होंने आज कहा मैं कांग्रेस को नहीं, जनता के प्रश्नों का जवाब दूंगा।
 
श्री सिधिया ने संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा कि कांग्रेस मध्यप्रदेश में सत्ता हाथ से चले जाने से छटपटा रहीं हैं। उन्होंने कहा कि मैं पहले भी जनता की आवाज उठाता रहा हूँ।
 
अब भी उठाता रहूंगा। कांग्रेस में रहते जनमुद्दों को अनसुना किये जाने पर साथियों के साथ ऐतिहासिक निर्णय लेकर भाजपा में शामिल हो गया। उन्होंने कहा मेरे पहले मेरी दादी ने भी सत्य का रास्ता अपनाया था, पिताजी ने भी सत्य का झंडा उठाया, मैंने भी सत्य का दामन थामा हैं। उन्होंने कांग्रेस द्वारा किये जा रहें निजी हमलों से जुड़े एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि उनसे यही अपेक्षा थी।
 
उन्होंने दोहराया कि मैं कांग्रेस के प्रति नहीं,जनता के प्रति जवाबदेह हूँ।
 
श्री सिधिया ने यहां भाजपा के शीर्ष नेतृत्व सहित राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिह चौहान का नाम लेते हुए कहा कि वेंद्र और राज्य की भाजपा सरकार विकास के पथ पर आगे बढ़ रहीं हैं।
 
भाजपा सरकार के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चला रहे कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार
 
भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चला रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को इंदौर पुलिस ने किया गिरफ्तार कर लिया। इंदौर के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक दो के 18 वार्डों में चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान के लिए अनुमति नहीं लेने पर पुलिस-प्रशासन की यह कार्रवाई की।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...