Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

खुटार पुलिस चौकी को मिली बड़ी सफलता,फरार आदतन अपराधी को किया गिरफ्तार

बढ़ता कारवाँ न्यूज//सिंगरौली//बैढ़न//खुटार//राघवेन्द्र सिंह गहरवार

BK NEWS//खुटार:- सिंगरौली पुलिस टीम द्वारा लगातार क्षेत्र में शांति,जुर्म और अवैध कारोबार पर रोक लगाने की मुहिम सिंगरौली पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाया जा रहा है उसी अभियान के तहत नवागत खुटार चौकी प्रभारी मुकेश झारिया को फरार चल रहे कई मामलों के अपराधी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हाथ लगी है

आपको बता दे कई गंभीर मामलों में संलिप्त आदतन अपराधी जो लगातार फरार चल रहा था तभी मुखबिरों से खुटार चौकी प्रभारी को सूचना मिली कि कन्हैया उर्फ वीरेन्द्र सिंह खुटार बाजार में घूम रहा है खुटार चौकी प्रभारी मुकेश झारिया मामले को गंभीरता से लेते हुए सिंगरौली पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र कुमार सिंह के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप शेन्डे व नगर पुलिस अधीक्षक देवेश कुमार पाठक के मार्गदर्शन में कोतवाली टी आई अरुण पांडेय के सतत निगरानी में टीम गठित कर कन्हैया सिंह उर्फ वीरेन्द्र सिंह पिता स्व. दशरथ सिंह उम्र 24 वर्ष निवासी खुटार जो कि क्षेत्र का सक्रिय गुंडा बदमाश है और क्षेत्र में दहशत मचा रखा था जिसके खिलाफ कई आपराधिक मामले न्यायालय में लंबित है जिसे खुटार पुलिस द्वारा खुटार बाजार से धर दबोचा गया आरोपी के ऊपर अपराध क्र 422/2020 धारा 452,294,323,506,34 ताहि. के तहत मामला पंजीबद्ध है वही खुटार पुलिस द्वारा आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहाँ से आरोपी को जेल भेज दिया गया

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक अरुण पाण्डेय,उपनिरीक्षक मुकेश झारिया,प्रधान आरक्षक सतेन्द्र अग्निहोत्री,इन्द्रभान सिंह,संतोष कुमार वैश्य,आरक्षक गुलाब सिंह,अशोक प्रताप सिंह,पुष्कर पोरवाल व वीरबहादुर सिंह की सराहनीय भूमिका रही

आगामी त्योहारों को लेकर खुटार पुलिस चौकी में शांति समिति की बैठक संपन्न और सोशल डिस्टेंसिंग पर हुई चर्चा

आगामी त्योहारों को लेकर खुटार चौकी में आज शांति समिति की बैठक संपन्न हुई,खुटार चौकी क्षेत्र अंतर्गत क्षेत्र के सभी समुदाय के लोगों को बुलवाकर आगामी त्यौहार गणेश चतुर्थी,ईद आदि पर निकलने वाले जुलूस के संबंध में शांति समिति की बैठक का आयोजन नायब तहसीलदार जानवी शुक्ला के नेतृत्व में किया गया।बैठक के दौरान किसी भी प्रकार की धार्मिक सभा या जुलूस का आयोजन नहीं करने तथा शासन के निर्देशों का पालन करने के संबंध में बताया गया साथ ही कोरोना के संबंध में जन जागरूकता शिविर एवं मास्को का उपयोग एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने हेतु समझाइश दी गई।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...