ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 19/08/2020
BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन “कोविड-19” संक्रमण न फैलने व बचाव हेतु जिला कलेक्टर – राजीव रंजन मीणा के निर्देशानुसार नगर पालिक निगम आयुक्त- आरपी सिंह व उपायुक्त- आरपी बैस के मार्गदर्शन में जिले भर में मास्क लगाने व सामाजिक दूरी बनाये रखने एवं दुकानों में सेनीटाइजर रखने व उपयोग करने और दुकानों के सामने ग्राहकों को खड़ा होने हेतु 1 मीटर से अधिक गोला न होने इत्यादि कोविड-19 संक्रमण न फैलने व बचाव हेतु पालन कराने हेतु कार्यपालिक मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार – दिव्या सिंह के नेतृत्व में नगर निगम प्रशासन अमला द्वारा बैढ़न – विंध्यनगर – नवानगर में 3 दुकानें सील की गयी और साथ- साथ जुर्माने की कार्यवाही की गयी और साथ मे कोतवाली थाना बैढन के पुलिस बल मौजूद रहे ।

वही इसके पूर्व व वर्तमान में जिला प्रशासन के दिशा – निर्देशन में जिला पुलिस प्रशासन व नगर पालिक निगम प्रशासन अमला द्वारा लगातार “किल कोरोना अभियान” और “एक मास्क – अनेक जिंदगी अभियान” के तहत गांव – गांव शहर – शहर में वाहन वैन के माध्यम से लाउडस्पीकर लगाकर मास्क लगाने व सामाजिक दूरी बनाये रखने और सैनिटाइजर उपयोग करने इत्यादि “कोविड-19” के नियमों का पालन कराने हेतु जनजागरूकता की जा रही है और साथ ही नगर निगम अमला द्वारा निःशुल्क में मास्क वितरण किये जा रहे ।
वही इसके बावजूद नियमों का पालन न करने वालो पर जिला प्रशासन के निर्देशानुसार सख्ती से शहर भर में निरीक्षण कर ताबड़तोड़ कार्यवाही की गयीं और आगे जारी रहेगा ।
बैढन बाजार में 3 दुकाने सील किये गये जिसमें श्री राजस्थान मिष्ठान भंडार ताली, शाहवाल श्रृंगार स्टोर काली मंदिर रोड, देशी – विदेशी शराब दुकान के पास चीखना की 1 दुकान सील है और वही समझाइस देते हुये बैढन – विंध्यनगर नवजीवन बिहार – नवानगर में दो – दो हजार एवं पांच – पांच रुपये जुर्माने की कार्यवाही की गयी जिसमे कुल लगभग 8 दुकानों से ₹12000 रुपये वसूले गये ।
उक्त कार्यवाही में मुख्य रूप से कार्यपालिक मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार – दिव्या सिंह, नगर निगम अधीक्षण यंत्री प्रभारी- आरके जैन, एसडीओ- रत्नाकर गजभिये, सहायक यंत्री- संतोष पाण्डेय, स्वच्छता निरीक्षक – संतोष तिवारी, जितेंद्र सिंह, वार्ड प्रभारी- आईपी नागर, एलके सिंह, नगर निगम पटवारी- बीरेंद्र द्विवेदी, उपयंत्री- सिद्धार्थ, आरएस सिंह, कोतवाली थाना से प्र.आरक्षक- रमेश कुमार मिश्रा, आरक्षक- दिनेश, उपपर्यवेक्षक- अशोक त्रिपाठी, बल्ले, कैलाश साहू, एआईसी टीम- रोहित चौरसिया, अभय पाण्डेय सहित नगर निगम अन्य कर्मचारी व सफाई कर्मी भारी संख्या में मौजूद रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal