बढ़ता कारवाँ न्यूज//सिंगरौली//मोरवा//राघवेन्द्र सिंह गहरवार – कुलदीप सिंह सन्नी

BK NEWS//मोरवा:- आगामी त्यौहारों के मद्देनजर मोरवा थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई बैठक में मुख्यरूप से अनुविभागीय अधिकारी राजीव पाठक के अध्यक्षता में आयोजित हुई इस बैठक में मोरवा निरीक्षक मनीष त्रिपाठी ने क्षेत्र के मोरवा के नागरिकों व प्रबुद्ध जनों को बताया कि इस बार कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा सार्वजनिक तौर से त्योहारों को मनाने पर पाबंदी लगाई गई है। इस दौरान कहीं भी सार्वजनिक तौर पर किसी भी प्रकार की मूर्ति, झांकी अथवा ताजिए की स्थापना नहीं की जाएगी। इसके साथ ही शासन द्वारा कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के लिए नई गाइडलाइन जारी की है। इसके तहत सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सभी लोगों को मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है।
मोरवा निरीक्षक मनीष त्रिपाठी ने लोगों से अपील की है कि शासन द्वारा जारी आदेशों का गंभीरतापूर्वक पालन करें। गौरतलब है कि त्यौहारों के मद्देनजर बाजारों में भीड़ बढ़ने लगती है जिससे संक्रमण बढ़ने का खतरा और भी बढ़ जाता है।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal