सार्वजनिक रूप से सभी धार्मिक आयोजनों पर रहेगी पाबन्दी।
हिम्मत समाचार/मध्यप्रदेश/छत्तीसगढ़(सारा सच हिम्मत के साथ)
कुलदीप सिंह (सन्नी) की रिपोर्ट
HS-NEWS/हिम्मत समाचार/सिंगरौली/मोरवा:- आगामी त्यौहारों के मद्देनजर मोरवा थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री राजीव पाठक की उपस्थिति में आयोजित इस बैठक में मोरवा थाना प्रभारी मनीष त्रिपाठी ने क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों व प्रबुद्ध जनों को बताया कि इस बार कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा सार्वजनिक तौर से त्योहारों को मनाने पर पाबंदी लगाई गई है। तथा पिछले कुछ दिनों से जिस प्रकार बीते त्योहारों में हमारा सहयोग सभी के द्वारा किया गया है उसी प्रकार आगे भी सहयोग प्रदान करेंगे तथा इस दौरान कहीं भी सार्वजनिक तौर पर किसी भी प्रकार की मूर्ति, झांकी अथवा ताजिए की स्थापना नहीं की जाएगी और तीज के दिन भी मंदिरों में नही लगेगी भीड़। इसके साथ ही शासन द्वारा कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के लिए नई गाइडलाइन जारी की है।

इसके तहत सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सभी लोगों को मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है। तथा मोरवा थाना प्रभारी ने लोगों से अपील की है कि शासन द्वारा जारी आदेशों का गंभीरतापूर्वक पालन करें। गौरतलब है कि त्यौहारों के मद्देनजर बाजारों में भीड़ बढ़ने लगती है जिससे संक्रमण बढ़ने का खतरा और भी बढ़ जाता है। तथा मोरवा मस्जिद के सदर द्वारा भी आश्वासन दिया गया है कि शासन द्वारा निर्धारित गाइडलाइन के तहत ही त्योहारों का निर्वहन किया जाएगा।
www.himmatsamachar.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal