Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीणा ने जयन्त, दुद्धिचुआ, चुर्की मे किल कोरोना सर्वे के लिए विशेष दलो का किया गठन।

हिम्मत समाचार (राजकुमार सिँह/बरुण कुमार) सिंगरौली:-आज दिनाँक 15/07/2020 की बैठक में कलेक्टर राजीव रंजन मीणा के द्वारा विन्ध्यनगर, जयन्त, दुद्धिचुआ चुर्की क्षेत्र जहा पर कोरोना से संक्रमित व्यक्ति पाये गये उन क्षेत्रो मे विशेष दलो का गठन कर सर्वे करने का निर्देश दिया गया। कलेक्टर सभी उपखण्ड अधिकारियो को निर्देश दिये कि अपने अपने क्षेत्रो का निरंतर भ्रमण करते रहे। बिना मास्क के बाहर घूमते मिले व्यक्ति के विरूद्ध चलानी कार्यवाही करे।

कलेक्टर ने दिया निर्देश :-क्षेत्र मे संचालित बड़े होटलो का समय समय पर निरीक्षण करे कि कोई बाहरी व्यक्ति तो नही आया निरीक्षण की जानकारी समय समय पर अपडेट करते रहे। चेकपोस्टो पर किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाये। कोई भी बाहरी व्यक्ति बिना स्वास्थ्य परीक्षण के जिले मे प्रवेश ना करने पाये। *_बैठक में पुलिस अधीक्षक ने कहा :-_*_सिंगरौली पुलिस अधीक्षक बीरेन्द्र कुमार सिंह ने जिले मे कोरोना संक्रमण बिमारी को रोकने के लिए पुलिस एवं राजस्व टीम को आपसी तालमेल के साथ प्रति दिन क्षेत्रो का भ्रमण करने का निर्देश दिया गया। उन्होने कहा कि होम क्वारेटाईन सहित सामाजिक दूरी के नियमो का कड़ाई से पालन कराया जाये नियमो का उल्लघन करने वालो के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जाये।_

बैठक के दौरान अपर कलेक्टर बी.के पाण्डेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप सिंडे, सहायक कलेक्टर संघप्रिय, एसडीएम ऋषि पवार, सीएसपी देवेश पाठक, नगर निगम के डिप्टी कमिश्नर आर.पी वैश्य, थाना प्रभारी विन्ध्यनगर राघवेंद्र द्विवेदी, आदि नगर निरीक्षक उपस्थि रहे।।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...