ब्रेकिंग न्यूज – 17/07/2020
हिम्मत समाचार – ( राजकुमार सिँह/बरुण कुमार ) सिंगरौली/जयन्त :-कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ़्तार अब थमने का नाम नही ले रही है ऐसा ही एक मामला आज जयन्त आवासीय परिसर सेक्टर नम्बर 3 में 36 वर्षिय NCL कर्मी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।

मौके पर पहुंचे :- जयन्त SOP सफ़दर अली खान, NCL सिक्योरिटी स्वास्थ्य विभाग अमला,एवं पटवारी, जयन्त चौकी के प्र०अ० रामायण द्विवेदी, व पुलिस बल सहित पहुँच कर एरिया का जायजा लेते हुए एरिया को कंटेनमेंट एरिया घोषित करके एरिया को सील किया।
आपको बताते चले :- बीते कुछ दिन पहले NCL में दिनाँक 2 जुलाई से 4 जुलाई तक हड़ताल हुई थी, जिसमे हड़ताल में सम्मिलित एक NCL कर्मी की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट पायी गई। उसके बाद उनके ट्रैवल हिस्ट्री को तलाशा गया और फिर उन्हें होम क्वॉरेंटाइन किया गया था। जिसमे से अब तक मे आंदोलन से निकला चौथा कोरोना संक्रमित मामला है जिसमे से एक संक्रमित महिला की मौत हो चुकी है।
लगातार कोरोना के बढ़ते सक्रमण को देखते हुए जयन्त SOP सफ़दर अली खांन व उनके टीम द्वारा आज दिनाँक 17/07/2020 को जयन्त के महुआ बाजार में मॉस्क का निःशुल्क वितरण किया गया तथा सामाजिक दूरी बनाएं रखने व हाथों को साबुन तथा सैनिटाइजर से बार बार धोने की अपील की गई।।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal