Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

विगत दिवस बारिश से पुराना कच्चा मकान ढह से पीड़ित प्लास्टिक (पन्नी) के नीचे रहने को है मजबूर महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना का नही मिला लाभ, दिये गये आवेदन निरस्त

ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 15/07/2020

BK NEWS:सिंगरौली (राजकुमार सिंह – जमुना सोनी) बैढन “कोविड 19” के दौरान नगर पालिक निगम सिंगरौली के राजीव वार्ड क्र. 39 जिलानी मोहल्ला में साकेत परिवार का विगत लगभग 5 दिवस पूर्व में भारी बारिश होने के कारण लगभग 60 वर्ष पुराना कच्चा मकान ढह जाने के कारण प्लास्टिक (पन्नी) के नीचे दो परिवार के सदस्य रहने को मजबूर हैं ।

वही पीड़िता- चरकी साकेत पति स्व. शंकर साकेत उम्र 62 वर्ष जिनके दो लड़के हैं जो मजदूरी वगैरह करके अपने परिवार का जीवको पार्जन कर रहे हैं और वही बगल के राजू साकेत पिता- शिवचंद साकेत उम्र 36 वर्ष का मकान सटा हुआ है जिनका भी कुछ कच्चा मकान का हिस्सा गिर चुका है थोड़ी और बरसात होगी तो पूरी तरह से ढह जायेगा वह भी प्लास्टिक (पन्नी) के सहारे किसी तरह से गुजर – बसर कर रहे हैं ।

वही चरकी साकेत और राजू साकेत बताते हैं कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान बनाने हेतु आवेदन किये थे जिनका जांच में निरस्त कर दिया गया है और ऐसे में देखा जाये तो जरूरतमंद लोगों को प्रधानमंत्री आवास का लाभ मिलने से वंचित हैं और ऐसी स्थिति में जिले के वरिष्ठ अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराना चाहता हूं कि देश के प्रधानमंत्री का सपना है कि देश के मजदूर व गरीब तबके के लोगो का पक्का छत हो और अच्छे से जीवन गुजर – बसर कर सके और कच्चा घर ढह जाने के बाद प्लास्टिक (पन्नी) लगाकर रहने को मजबूर है ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...