बढ़ता कारवाँ न्यूज//सिंगरौली//बैढ़न//खुटार//राघवेन्द्र सिंह गहरवार
पर्यावरण को शुद्ध बनाये रखने व जीवन सुरक्षित रखने के लिए वृक्षो का होना आवश्यक है – अरुण पांडेय


BK NEWS//खुटार:- कोतवाली थाना अंतर्गत खुटार चौकी में गुरु पूर्णिमा के दिन कोतवाली थाना प्रभारी के हाथों वृक्षारोपण किया गया जहाँ 2 दर्जन से ज्यादा फलदार वृक्ष आम,अमरूद,जामुन,के अलावा नीम, अशोक के पेड़ भी लगाए गए।ग्लोबल वार्मिंग और अनावृष्टि जैसी प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है। पेड़ पौधों को लगाकर इसे और गति देना चाहिए ताकि पर्यावरण का संरक्षण संवर्धन हो सके। यह बात कोतवाली टी आई अरुण पांडेय ने गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर खुटार चौकी में वृक्षारोपण के दौरान कही। आगे थाना प्रभारी ने कहा कि इससे जहां धरती की सुंदरता बढ़ती है वही वृक्ष प्राणवायु आक्सीजन देने के साथ-साथ छाया फल फूल लकड़ी भी देते हैं ।बारिश करवाने में भी उनकी अहम भूमिका होती है ।शास्त्रों में एक वृक्ष को 10 पुत्रों के बराबर माना जाता है ।उन्होंने कहा कि धरती हमारी मां है और धरती का गहना वृक्ष है इसलिए पेड़ लगाकर धरती मां की सुंदरता बढ़ाकर प्राकृतिक वातावरण को सुरम्य और मनोहर बनाएं।

इस अवसर खुटार चौकी प्रभारी नीरज सिंह चौहान,जी.पी कुशवाहा, इंद्रभान सिंह,रामजी पाण्डेय, संतोष वैश्य,सतेंद्र अग्निहोत्री,संजीत कुमार,पुष्कर पोरवाल,मुनेन्द्र मिश्रा,अशोक प्रताप सिंह,गुलाब,महिला आरक्षक वर्षा पाण्डेय ने भी पौधारोपण किया एवं उनकी देखभाल करने की बात पर जोर दिया।


धरती का गहना है पेड़-पौधे – नीरज सिंह
खुटार चौकी प्रभारी नीरज सिंह चौहान ने गुरु पूर्णिमा के दिन वृक्षा रोपण कर कहा कि पेड़ पौधे धरती के गहने है।पेड़ पौधों की वजह से ही हम इस ग्रह पर जीवित रहने में सक्षम है।पेड़ जीवन देने वाली ऑक्सीजन को हमे देती है,फल,फूल और छाया के साथ पर्यावरण को शुद्ध बनाते है
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal