ब्रेकिंग न्यूज़ – 06/07/2020
हिम्मत समाचार (राजकुमार सिँह/बरुण कुमार)सिंगरौली :-सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार मोरवा थाना अंतर्गत (रेलवे स्टेशन) क्षेत्र के परेवा नाला के समीप अज्ञात महिला की सड़ी गली अवस्था में मिला शव महिला के शव लगभग एक सप्ताह पूर्व का होगा ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा हैं महिला के उम्र

लगभग 35 से 40 वर्ष होगा रामसुभग गौड़ ने अपने खेत के बगल में सुबह सुबह शव पड़ा हुआ देखा तो उनके द्वारा तत्काल मोरवा पुलिस को सूचना दी गई मौके पर मोरवा थाना नगर निरीक्षक मनीष त्रिपाठी ने अपने दल बल के साथ पहुँचकर जांच परख की खेत के बगल में बने नाला में पड़ा था।
शव को किसी जानवरों के द्वारा खीचकर ऊपर कर दिया गया है एफएसएल टीम को सूचना दी गई अगल बगल क्षेत्रों के लोगों को बुलाया गया हैं शव का शिनाख्त के लिए पुलिस ने पंचनामा बनाकर आगे के करवाई में जुटी हुई हैं ।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal