BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन कोतवाली थाना बैढन अंतर्गत विगत दिवस गुमशुदा सोनमती वैश्य पति- काशी प्रसाद वैश्य निवासी- नौगढ़ उम्र 55 वर्ष विगत दिवस दिनांक 17/06/2020 को सुबह लगभग 10:00 बजे घर से नित्यक्रिया के लिये नदी की तरफ निकली है जो घर नहीं पहुंची थी ।

वही परिजनों ने कोतवाली थाना बैढन में गुमशुदा की रिपोर्ट दर्ज करायी थी जो आज सुबह कचनी पुलिया के पास शव बहकर आया था और ग्रामीणों ने डायल 100 को फोन कर सूचना दी वही कोतवाली पुलिस ने शव को बरामद कर पंचनामा किया जा रहा है पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय बैढन लाया जा रहा है ।
मौके पर कोतवाली थाना एसआई- आर एन बागरी, संदीप पाण्डेय मौजूद रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal