Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

मोरवा थाना द्वारा सघन वाहन चेकिंग कर कुल 105 वाहनों के खिलाफ चालानी कार्यवाही सहित आबकारी अधिनियम के तहत कुल 5 लोगों के खिलाफ अवैध शराब जप्त कर कार्यवाही की गई

बढ़ता कारवाँ न्यूज//सिंगरौली//मोरवा//राघवेन्द्र सिंह गहरवार – कुलदीप सिंह सन्नी

BK NEWS//मोरवा:- थाना प्रभारी मोरवा मनीष त्रिपाठी द्वारा एसडीओपी नीरज नामदेव के मार्गदर्शन में आज अनियंत्रित चलने वाले वाहनों के खिलाफ कार्यवाही हेतु मोरवा थाना क्षेत्र के अलग-अलग भागों जिसमें शुक्ला मोड़,सीटीआई चौराहा,भूसा मोड,चटका चौराहा गोरबी चौकी चौराहा में वाहन चेकिंग लगाकर कुल 360 गाड़ियों को रुकवा कर चेक किया गया जिसमें 105 वाहनों के खिलाफ चालानी कार्यवाही की गई जिसमें करीब ₹40000 जुर्माना वसूल किया गया जिसमें कोयला लोड वाहन सहित छोटे बड़े सभी प्रकार के वाहन के खिलाफ चालानी कार्यवाही की गई है तथा उन्हें हिदायत दी गई है कि यदि पुनः वाहन चेकिंग के दौरान बिना कागज हेलमेट ओवरलोड के पाए जाते हैं तो सख्त कार्यवाही की जावेगी

इसी प्रकार थाना क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री की सूचना पर एक टीम बनाकर अलग-अलग स्थानों से 5 लोगों को अवैध महुआ शराब के साथ गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही की गई जिसमें सोनमती साकेत निवासी झुमरिया टोला, जयकरण सिंह निवासी बसनार, संजू साकेत निवासी पंजरेह, मान्या देवी निवासी चीताही बाबई केवट निवासी चीताही को पकड़ कर उनसे करीब 40 लीटर अवैध महुआ शराब जप्त की गई

उक्त कार्यवाही में उपनिरीक्षक सुधाकर सिंह परिहार,सरनाम सिंह,शीतला यादव,प्रधान आरक्षक राजवर्धन सिंह परिहार, डी,एन सिंह गहरवार,जयराम गुप्ताअजय पांडे,अजीत सिंह अरविंद चतुर्वेदी,नीरज सिंह आरक्षक संजय सिंह परिहार, राहुल सिंह,विष्णु रावत,राजन बागरी,सुबोध सिंह,महिला आरक्षक शशिवाला सिंह,ज्यांजली दुबे सहित गोरबी चौकी का स्टाफ शामिल था

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...