ग्वालियर कांग्रेस के नेता संजय सिंह की पत्नी रेनू सिंह ने महिला थाने में लिखित शिकायत कर पति व सास, नंदों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। रेनू सिंह का आरोप है कि ससुराल वाले रिश्तेदारों से पैसा लाने के लिए प्रताड़ित कर रहे हैं। रेनू सिंह का कहना है कि संजय सिंह उन्हें पत्नी मानने से इंकार कर रहा है। जबकि शादी के फोटो व अन्य साक्ष्य महिला थाना पुलिस को दिए हैं। इसके बाद भी पिछले 18 दिन से प्रकरण दर्ज कराने के लिए थाने के चक्कर लगा रही हूं।
प्रीतम विहार कॉलोनी सिटी सेंटर निवासी रेनू सिंह ने बताया कि 2007 में पति से तलाक होने के बाद उन्होंने संजय सिंह के साथ शादी की थी। संजय सिंह की पहली पत्नी की मौत हो गई थी। मेरे दो बेटे हैं, एक दिल्ली में अध्ययनरत है। होटल बनाने के बाद संजय सिंह व सास रिश्तेदारों से पैसा लाने के लिए दबाव डाल रहे हैं। पैसा लाने से इंकार करने पर मारपीट करते थे। महिला थाने में काउंसलिंग भी हो चुकी हैइस संबंध में मैंने अशोक सिंह से भी बात की थी। उन्होंने परिवार के लोगों को समझाने का भरोसा दिलाया था। रेनू सिंह ने आरोप लगाया कि मेरी अलमारी में से 15 तौले सोने के गहने, आधी किलो चांदी व 25 हजार रुपये भी निकाल लिए। मुझे कपड़े तक नहीं दिए हैं, उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से कार्रवाई का अनुरोध किया है।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal