बढ़ता कारवाँ न्यूज//सिंगरौली//बैढ़न//राघवेन्द्र सिंह गहरवार

BK NEWS:- सिंगरौली काँग्रेस में जिला उपाध्यक्ष रहे अरविन्द सिंह चंदेल को सिंगरौली शहर का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने आज 20 मई को श्री चन्देल को जिला अध्यक्ष नियुक्त करने का आधिकारिक पत्र जारी किया है। जुझारू कार्यकर्ता एवं मिलनसार व्यक्तित्व के धनी श्री चंदेल के जिला अध्यक्ष शहर की नियुक्ति पर पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह एवं प्रसन्नता का माहौल है। साथ ही समर्थकों एव शुभचिंतको ने उन्हें पार्टी हाई कमान द्वारा दी गई नई जिम्मेदारी की शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।वह कांग्रेस के टिकट पर नगर पालिक निगम सिंगरौली के महापौर का भी चुनाव लड़ चुके हैं। नगर पालिक निगम सिंगरौली में नेता प्रतिपक्ष भी रहे हैं सिंगरौली शहर जिलाध्यक्ष की नियुक्ति पर श्री चन्देल को बधाइयों का तांता लगा हुआ है।।



सिंगरौली कांग्रेस कमेटी का शहर जिला अध्यक्ष बनाये जाने पर अरविन्द सिंह ने जताया आभार
अरविन्द सिंह चन्देल ने कहा कि पार्टी द्वारा मुझे जो भी जिम्मेदारी दी गई है उसके लिए मैं अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी ,राष्ट्रीय महासचिव संगठन प्रभारी मुकुल वासनिक मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ,पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया,सह प्रभारी सुधांशु त्रिपाठी,हरकेश त्रिपाठी सभी को हृदय से आभार व्यक्त करता हूं आगे उन्होंने कहा कि पार्टी ने मुझ कार्यकर्ता को जो जिम्मेदारी सौंपी है मैं इस नई जिम्मेदारी को ईमानदारी एवं निष्ठा पूर्वक पालन करते हुए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने का अथक प्रयास करूंगा।।

कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह, शुभचिंतको ने दी बधाई

अरविन्द सिंह चन्देल को शहर कांग्रेस का जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर राम अशोक शर्मा,कुंदन पांडे,अमित द्विवेदी , शशि कला पांडे ,मधु शर्मा,रुपेश चंद पांडे ,कृष्णा सिंह परिहार ,रविंद्र द्वेवेदी ,ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ,के.डी सिंह,लालाराम पांडे ,ज्ञानेंद्र द्विवेदी ,रामकुशल मिश्रा,राम निवास तिवारी,प्रवीण सिंह चौहान,पंकज पांडे,अनिल सिंह, मनोज सिंह ,बालमुकुंद सिंह परिहार ,रमेश शाह ,मोबिन अंसारी ,अनिल वर्मा,मोहम्मद जुल्फिकार, अनुज शुक्ला ,सीपी शुक्ला, सूर्या द्विवेदी, सौरभ सिंह, सीपी सिंह, त्रिवेणी शाह,जन्मेजय सिंह ,सुदामा कुशवाहा, कृष्ण चंद पटेल ,तुला कुशवाहा, डीके सिंह ,प्रहलाद शाह, अखिलेश शाह ,बीके सिंह परिहार, राजेश सिंह, विनोद सिंह,रज्जू सिंह दुधमनिया, शेखर सिंह, संकटा सिंह ,राम ब्रिज कुशवाहा,रवि यादव ,प्रशांत शर्मा ,अजय सिंह ,अजय सिंह डब्बू, विनोद शर्मा ,राघवेंद्र श्रीवास्तव ,अमरजीत सिंह बिल्लू, राघवेंद्र सिंह गहरवार, संदीप सिंह चंदेल, सूरज सिंह ,बृजेंद्र लाल शाह,राम प्रकाश शाह ,आनंद लाल शाह, संजय कुशवाहा, मोहम्मद याकूब ,लल्लाराम पांडे,यम डी सिंह,लालता वैश्य, मोहम्मद मियाज खान ,मोहम्मद इरशाद ,विष्णु सिंह ,रामसागर शाह ,सतपाल जैन ,मोहित सिंह, भूपेंद्र सिंह, मिथिलेश मिश्रा, विमला द्विवेदी ,बंतो कौर, अजय श्रीवास्तव ,देव पति सिंह ,अजय सिंह ,मिताउल हक आदि लोगों ने बधाई दिया।।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal