Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

एक हप्ते में मोरवा पुलिस की दूसरी बड़ी कार्यवाही,6 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

बढ़ता कारवाँ न्यूज//सिंगरौली//माड़ा//राघवेन्द्र सिंह गहरवार//कुलदीप सिंह सन्नी

BK NEWS:- मोरवा थाने के पदभार ग्रहण करते ही सिंघम ने किया अपराधियों पर शिकंजा कसना सुरु आपको बता दे कि मोरवा थाना प्रभारी मनीष त्रिपाठी को अभी मोरवा की कमान संभाले एक हप्ते भी नही हुआ उन्होंने लगातार दूसरी सफलता प्राप्त की है

गुरुवार की सुबह ही मोरवा पुलिस की टीम ने दबिश देकर उत्तर प्रदेश से लाई जा रही गांजे की खेप को तस्करों के साथ धर दबोचा ये लोग गांजे की तस्करी कर ग्रामीण क्षेत्रो में बेचा करते थे पुलिस ने उनके पास से अपराध में प्रयोग किए जाने वाले वाहन को भी जप्त किया है मोरवा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि कुछ लोग मोटरसाइकिल से मादक पदार्थ की भारी खेप लेकर ग्राम चतरी आने वाले हैं। जिसकी सूचना उन्होंने अपने वरिष्ठ अधिकारियों को दी,जिसके बाद पुलिस अधीक्षक तुषारकान्त विद्यार्थी के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व अनुविभागीय अधिकारी नीरज नामदेव के मार्गदर्शन में मोरवा निरीक्षक मनीष त्रिपाठी के नेतृत्व में टीम गठित कर अलसुबह ही ग्राम चतरी स्थित बिजुल नदी के पुल पर नाकेबंदी कर उत्तरप्रदेश से आ रहे मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 66 एमबी 5194 के साथ दिनेश कुमार वैश्य पिता विजयराम वैश्य उम्र 22 वर्ष एवं रामकुमार वैश्य पिता रामदास वैश्य उम्र 36 वर्ष दोनों निवासी ग्राम चतरी थाना मोरवा को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपियों के पास से बोरे में भरा 6 किलो गांजा जप्त किया है। जिसका बाजार मूल्य 60000 रुपये बताया जा रहा है। साथ ही पुलिस ने अपराध में उपयोग मोटरसाइकिल व नकदी भी आरोपियों के पास से जप्त की है। पुलिस ने दोनों को के विरुद्ध अपराध क्रमांक 206/20 धारा 8/20 (बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर पुलिस अभिरक्षा में न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

उक्त कार्यवाह में उपनिरीक्षक सरनाम सिंह,विनय शुक्ला, सहायक उपनिरीक्षक रामकुमार सुमन,प्रधान आरक्षक राजेश द्विवेदी,अमर सिंह,बृहस्पति पटेल, अजीत सिंह,आरक्षक ऑरिष गुर्जर की सराहनीय भूमिका रही।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...