बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली/आल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एटक) प्रदेश सचिव का. संजय नामदेव ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों “श्रम कानूनों के नियमों में संशोधन, काम के घंटे 8 से बड़ा कर 12 घंटे करना, हायर एंड फायर की नीति, मालिको के पक्ष में कानून बना कर मजदूर वर्ग पर हमला, तथा मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा मजदूरों के साथ किये जा रहे भेदभाव” के विरोध में सिंगरौली जिले के सभी औद्दोगिक इकाइयों – जिसमे

रिलायन्स, ऐसार, हिंडाल्को, जे0पी0, त्रिमूल, एन0सी0एल0, एन0टी0पी0सी0 सभी जगह के श्रमिकों का आव्हान करते हुए पुरजोर विरोध दिवस आयोजित करने व ज्ञापन सौंपने की अपील की है | श्री नामदेव ने कहा कि वैसे तो इस आंदोलन में देश के सभी केंद्रीय श्रम संघठन शामिल है, परन्तु प्रमुख भूमिका एटक की है इसलिए एटक के सभी पदाधिकारी

अपनी-अपनी यूनिट में शोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए विरोध दिवस मनाएंगे तथा ज्ञापन के माध्यम से अपना मांग पत्र सौपेंगे वही नामदेव ने सरकार पर आरोप लगाया की मध्य प्रदेश में बर्तमान भाजपा के पास विधयकों को खरीदने के लिए पैसे है लेकिन मजदुरो के लिए नही है दूसरे प्रान्तों से हजारो किलोमीटर पैदल चल कर मजदूर भूखे प्यासे अपने घर आने को मजबूर है सरकार मात्र भाषण दे रही है उतने से भी नही हुआ तो नये कानून लाकर मजदुरो का शोषण करने के लिए कम्पनियो को खुली छूट देने की तैयारी है ये सरकार मजदूर विरोधी है।।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal