Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

माड़ा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही,एक माह में छठवीं सफलता,एक साथ दो-दो कार्यवाही

बढ़ता कारवाँ न्यूज//सिंगरौली//माड़ा//राघवेन्द्र सिंह गहरवार

BK NEWS:- आपको बता दे कि जबसे सिंगरौली जिले की कमान सिंगरौली पुलिस अधीक्षक तुषारकान्त विद्यार्थी ने संभाला है मानो अपराधियो व अवैध कारोबारियो की सामत आ गई हो लगातार कार्यवाही से जिले अपराधियों के अंदर हड़कंप मचा हुआ है वही जब से डीएसपी अर्चना शर्मा ने माड़ा थाना का पदभार संभाला है ऑपरेशन शिकंजा के तहत लगातार ताबतोड़ कार्यवाही कर रही है जिसके कारण उन्हें एक माह में छठवीं बड़ी सफलता मिली है वही आज दिनांक 19 मई को उन्हें एक साथ दो – दो सफलता हासिल हुई है

ऑपरेशन शिकंजा के तहत सिंगरौली पुलिस अधीक्षक तुषारकान्त विद्यार्थी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार शेन्डे व अनुविभागीय अधिकारी नीरज नामदेव के मार्गदर्शन में माड़ा थाना प्रभारी डीएसपी अर्चना शर्मा के नेतृत्व में उप निरीक्षक राकेश कुमार राजपूत की निगरानी में माड़ा पुलिस ने दो सफलताएं पाई है।माड़ा पुलिस को मुखबिरो से सूचना मिली कि ग्राम रजमिलान म्यार नदी में 2 ट्रैक्टर अवैध रेत उत्खनन कर परिवहन कर रहे है तभी अपने टीम के साथ गस्त पर निकले उप निरीक्षक राकेश कुमार राजपूत सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंच गए।पुलिस को देखते ही दोनो ट्रैक्टर रेत गिराकर भागने के फिराक में हो गए लेकिन माड़ा पुलिस द्वारा घेराबंदी कर दोनो ट्रैक्टर महिंद्रा MP 66 A 4582 व न्यू हॉलेंड 3510 को ट्राली में रेत से लोड़ सहित जप्त किया गया

2017 से फरार चल रहे चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार

आपको बता दे कि वही दूसरे मामले में माड़ा पुलिस ने 2017 से चोरी के मामले में फरार चल रहे आरोपी को आज धरदबोचा।आरोपी बृजभान बसोर उर्फ पप्पू बसोर पिता गोपाल बसोर उम्र 29 वर्ष निवासी दुधमनिया टोला बड़काडोल थाना सरई को गिरफ्तार किया गया जिस पर 2017 में अपराध क्र 366/17 धारा 457,380,511 भादवि. के तहत मामला पंजीबद्ध है जिसे गिरफ्तारी के बाद न्यायालय में पेश किया गया

उक्त कार्यवाही में डीएसपी अर्चना शर्मा,उप निरीक्षक राकेश कुमार राजपूत,सहायक उप निरीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार पटेल,राजेश सिंह परिहार,प्रधान आरक्षक गुलाब प्रसाद,उपेन्द्र भदौरिया,लेखचन्द्र डोहर,आरक्षक भरतलाल मीणा,अनीष सिंह,राहुल सिंह,कौशलेंद्र रावत,आरक्षक राकेश कुमार की सराहनीय भूमिका रही

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...