Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

“माजा”कोल्ड ड्रिंकपीने से एक व्यक्ति की मौत, एक बालिका गंभीर रूप से बीमार

ग्वालियर-
निकटवर्तीशिवपुरी कोतवाली अंतर्गतगत दिवस पोहरी रोड पर एक व्यक्ति की “माजा”कोल्ड ड्रिंक पीने से मौत हो गई है। जबकि उसकी बालिका गंभीर रूप से बीमार है जिसे एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। शहर के पोहरी रोड पर निवासरत मनोज सोनी ने किसी दुकान से माजा”कोल्ड ड्रिंक ली थी, जब उसने व बालिका ने यह कोल्ड ड्रिंकपी तो मनोज सोनी व सलोनी सोनी की तबीयत बिगड़ गई साथ ही खून की उल्टी भी हुई।अचानक दोनों को पहले प्राइवेट हॉस्पिटल सिद्धिविनायक में लाया गया यहां मनोज को सिद्धिविनायक अस्पताल से शिवपुरी जिला चिकित्सालय में भेज दिया गया यहां पर उसकी मौत हो गई वहीं बालिका सोनिया की हालत गंभीर बनी हुई है।
सूचना मिलने के बाद जिला चिकित्सालय में पुलिस और अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।
मृतक मनोज सोनी के पिता राधे श्याम सोनी ने बताया है कि उनके पुत्र मनोज सोनी ने गत रात को एक दुकान से कोल्ड ड्रिंक ली थी जिसे सुबह पिया तो उसकी तबीयत बिगड़ गई और खून की उल्टी हुई बाद में उसकी मौत हो गई

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...