बढ़ता कारवाँ न्यूज//सिंगरौली//माड़ा//राघवेन्द्र सिंह गहरवार
सिंगरौली जिले के माड़ा थाना पुलिस ने अवैध रूप से रेत ले जाते 4 ट्रैक्टरों को पकड़ा है। थाना प्रभारी ने इन वाहनों के जब्ती की कार्रवाई करते हुए मामले को खनिज विभाग को सौंप दिया है।

आपको बता दे कि ऑपरेशन शिकंजा के तरह सिंगरौली पुलिस अधीक्षक टी.के. विद्यार्थी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप शेन्डे के निर्देशन में अनुविभागीय पुलिस अधिकारी नीरज नामदेव के मार्गदर्शन में माड़ा थाना प्रभारी डी.एस.पी. अर्चना शर्मा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक राकेश कुमार राजपूत के देखरेख में बड़ी सफलता मिली आपको बता दे कि मुखबिरों से सूचना मिली थी कि ग्राम धनहरा,मुढ़ी, बहेरिकला,रजमिलान में अवैध रेत का परिवहन किया जा रहा है जिस पर माड़ा थाना प्रभारी मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्परता दिखाते हुए टीम गठित कर कार्यवाही के निर्देश दिए जिसके बाद उप निरीक्षक राकेश कुमार राजपूत की देखरेख में कार्यवाही करते हुए 4 ट्रेक्टर एमपी 66 ए 3021,एमपी 66 ए 3057, एमपी 66 ए 3269 एमपी 66 ए 0813 को रेत से भरे टाली सहित जप्त किया गया
उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक राकेश राजपूत,प्रधान आरक्षक गुलाब प्रसाद,लेखचंद,आरक्षक भरत लाल मीणा,रमेश चंदन,राहुल सिंह,अनीष सिंह, अजय यादव,राकेश कुमार की सराहनीय भूमिका रही
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal