बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (राजकुमार सिंह/जमुना सोनी) बैढन महामारी कोरोना “कोविड-19” संक्रमण से बचाव हेतु “”लॉक डाउन” होने के बाद 41 वे दिन कुछ आवश्यक वस्तुओ की दुकाने खोलने की राहत देते हुये जिला कलेक्टर के दिशा – निर्देशन में नगर पालिक निगम सिंगरौली द्वारा बिना मास्क लगाकर चलने वाले पैदल एवं दुपहिया वाहनों को रुकवाकर मास्क न लगाने वाले को ₹50 रुपये का जुर्माना किया गया वहीं दुकानदारों के पास आने – वाले ग्राहकों को सामाजिक दूरी बनाये रखने के साथ-साथ मास्क लगाने की समझाइश दी गयी ।

वही इसके बावजूद भी जिला मुख्यालय बैढन – जयन्त – मोरवा – विन्ध्यनगर सहित अन्य ग्रामीण जगहों पर रेडीमेड कपड़े – श्रृंगार दुकान और बैंक के बाहर व कियोक्स सेंटर से रुपये निकालने वाले सहित अन्य कई दुकानों पर भी बिना मास्क के लाइन में लगे जनमानस को देखा गया और वही सोशल डिस्टेंस नियमो की भी धज्जियां उड़ी, वही जबकि सुरक्षा अपने हाथ मे है फिर भी लोग इतनी जनजागरूकता के बावजूद अपने काम में मशगूल दिखे ।
वही लगभग कुछ दुकानों को छोड़ सभी दुकानों के खुलने से बाजारों में अत्याधिक भीड़ होने के कारण स्वयंसेवी संगठनो व बुद्धिजीवियों ने चिंता जताई है की अगर इन स्थिति में सोशल डिस्टेंस का पालन नही कराया गया तो स्थिति खराब हो सकती है क्यो की इससे बाजारों में सोशल डिस्टेंस का पालन नही हो पा रहा है सोशल डिस्टेंस का पालन कराने के लिए प्रशासन से अपील की है कि सख्त कदम उठायें।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal