Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

ग्वालियर में दिल्ली सेआए कोरोना पॉजिटिव बेटे के साथ रहा पिता फिर भी निगेटिव आई रिपोर्ट

ग्वालियर-

ग्वालियर में दिल्ली सेआए कोरोना पॉजिटिव मरीज के साथ रहे पिता की सैंपल रिपोर्ट निगेटिव आई है, जबकि सैंपलिंग करवाने के लिए पिता अपनी बाइक से उसे जिला अस्पताल लेकर गया था। युवक के सभी 8 परिजनों की रिपोर्ट निगेटिव है। इस बात से स्वास्थ्य व प्रशासनिक अमला हैरात में है कि आखिर पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आने के बाद भी लोगों की रिपोर्ट निगेटिव कैसे आ रही है। जबकि परिजनों का सैंपल संपर्क में आने के छठे दिन लिया गया था। अब तक जितने भी कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए उनके संपर्क वालों की रिपोर्ट निगेटिव मिली है।

अब प्रशासन युवक के पिता की 6 दिन बाद फिर से सैंपलिंग कराएगा। साथ ही हॉटस्पॉट बने बहोड़ापुर क्षेत्र की निगरानी अब कैमरों से की जाएगी। मंगलवार को राहत की खबर यह है कि सभी 298 सैंपल रिपोर्ट निगेटिव आई हैं। उधर श्योपुर के पॉजिटिव मरीज रशीद खान की चौथी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल से उसे डिस्चार्ज कर दिया।

इंदौर, भोपाल, मुंबई, हरियाणा से आए लोगों की हुई सैंपलिंग

मंगलवार को इंदौर, भोपाल, मुंबई, हरियाणा, दिल्ली, पुणे से लोग शहर में आए। इन सभी की सैंपलिंग के बाद क्वारंटाइन सेंटर में भर्ती किया गया है। मंगलवार को कुल 109 लोगों की सैंपलिंग की गई।

जिला अस्पताल और जेएएच में की जा रही सैंपलिंग का आंकड़ा हर दिन स्टेट पोर्टल पर अपलोड किया जाता है, लेकिन स्टेट पोर्टल पर अपलोड किए गए डाटा में अंतर आने पर उसकी जांच करने के लिए आइडीएसपी के जिला अधिकारी डॉ.मनोज कौरव और डॉ.महेन्द्र पिपरोलिया जिला अस्पताल पहुंचे। वहां पर दोनों अधिकारियों ने जिला अस्पताल में की गई संदिग्ध मरीजों की सैंपलिंग की जानकारी ली। साथ ही संदिग्धों के भरे गए फॉर्मो की जांच की। जिससे इस बात का पता चल सके कि कहीं कोई फॉर्म गुम तो नहीं हो गया, जिससे उसे अपलोड नहीं किया जा सका हो, लेकिन जिला अस्पताल में कहीं कोई त्रुटि नहीं मिली।

अब आशंका जाहिर की जा रही है कि जेएएच में हो रही सैंपलिंग के दौरान डाटा फीड करने के दौरान कहीं कोई गड़बड़ हुई है। डॉ. मनोज कौरव का कहना था कि जेएएच व जिला अस्पताल से सैंपलिंग का डाटा सीएमएचओ कार्यालय पहुंचता है। जहां से पूरा डाटा इकजाई करने के लिए स्मार्ट सिटी भेजा जाता है। यहां पर इसे स्टेट पोर्टल पर अपलोड किया जाता है। पोर्टल पर करीब ढाई हजार सैंपलों की जानकारी अपलोड है। जिसमें अन्य जिलों के सैंपल शामिल हैं, जबकि ग्वालियर में 2000 से अधिक लोगों की सैंपलिंग हो चुकी

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...