ग्वालियर।
रेड जोन मेंग्वालियर क्यों आया, इसके लिए प्रभारी मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत एवं कलेक्टर ग्वालियर से चर्चा की है। जल्द इसका क्लेरिफिकेशन आयेगा। यह बात सांसद विवेक शेजवलकर ने कैट द्वारा आयोजित वीडियो कांफ्रेसिंग के दौरान व्यापारियों से चर्चा के दौरान कही। कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में कहा कि वह औद्योगिक एवं व्यापारिक क्षेत्र में आने वाली समस्याओं के लिए जिला प्रशासन सहित संबंधित विभागों व सरकार से निराकरण हेतु चर्चा करेंगे। सांसद शेजवलकर ने कहा कि मंडी शुल्क में बढ़ी हुई डिपोजिट राशि को नियंत्रित करने के लिए सरकार से बात करेंगे। औद्योगिक क्षेत्र के संपत्तिकर के मामले पर कहा कि औद्योगिक क्षेत्र के लिए अलग से जोन बन रहे और उन्हें एक पारदर्शी तरीके से कम से कम टेक्स देना पड़े, ताकि लघु उद्योग ठीक से चल सकें। इसके लिए आयुक्त संभाग एवं आयुक्त नगर निगम से चर्चा करेंगे। उन्होंने सुझाव दिया कि इसके लिए सभी व्यापारी एवं औद्योगिक संगठनों के लोग दोनों ही आयुक्तगणों से बैठकर चर्चा करें। उन्होंने कहा कि बिजली के बिल को लेकर बहुत सारे लोगों की बात आ रही है। इसे भी मैं अधिकारियों के समक्ष रखूंगा। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का संचालन जिला कोर्डिनेटर दीपक पमनानी ने किया। जिला अध्यक्ष रवि गुप्ता, प्रदेशाध्यक्ष भूपेन्द्र जैन, महेन्द्र साहू, दीपक जैसवानी, जगदीश मित्तल, नीरज चौरसिया, मुकेश भाटिया, निर्मल जैन, मनीष बांदिल वीसी में अपने विचार रखे।
रेड जोन में ग्वालियर क्यों आया, इसका क्लेरिफिकेशन लिया जाएगाः शेजवलकर
loading...
Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal