Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

नवजीवन रहवासी कल्याण समिति द्वारा जिले के जंगल- जंगल, गांव – गांव के अलावा बाहर के फंसे हुये मजदूर एवं स्थानीय जरूरतमंदों को किये गये राशन वितरित आगे रहेगा जारी- एसडी गर्ग

ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 27/04/2020

BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी – सलीम खान) बैढन नवजीवन रहवासी कल्याण समिति विन्ध्यनगर द्वारा लगातार जिले में जगह – जगह फंसे हुये मजदूर एवं स्थानीय जरूरतमंदों को राशन वितरण किया जा रहा है जिसमे आज बलियरी – ताली – गनियारी में 5 किलो आटा पैकेट, दाल, नमक, साबुन इत्यादि लगभग 30 जरूरतमन्दों को वितरित किये गये ।

वही बताते है कि नवजीवन रहवासी कल्याण समिति के सदस्यों द्वारा अब तक कुल 45 क्विंटल दाल – चावल -आटा फौरी राहत पहुंचाया जा चुका है और इसके अलावा जिसमें नमक और डिटॉल साबुन भी शामिल है वही सिंगरौली जिले के सुदूर आदिवासी क्षेत्रों में रह रहे मजदूरों एवं गरीब परिवार के लोगों के घरों में राशन पहुंचाने हेतु राशन किट्स पैकेट्स बनाकर अलग- अलग गावों के जरूरतमंदो के घर पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है और आगे जारी रहेगा वही जिले में रेडक्रास के अलावा कई सामाजिक संगठन खाना वितरण कराने से लेकर राशन वैगरह वितरण कराया जा रहा है ।

इनका रहा सहयोग

राजेन्द्र सिंह बघेल, श्यामलाल अग्रवाल,एस.एन. बंसल, अर्णव दुबे, नरेन्द्र कंसल, ज्ञानचंद गर्ग, खान मास्टर साहब,बृजेश पाण्डेय, सुरेंद्र प्रसाद, विनय राय, देशराज अग्रवाल, पी के शुक्ला, रामनिवास जैन, सुदर्शन चतुर्वेदी ओमप्रकाश बंसल, आर के सिंह, श्यामबाबू अग्रवाल, गुप्त नाम, एस.डी. गर्ग, सोनू गोयल, असरफ खान, राजन वर्मा, गरजेश गोयल, शत्रुहन सिंह, गिरजेश पटेरिया सहित सभी ने अपने सहयोग किया और आगे स्वेच्छानुसार सहयोग कर सकते हैं जिसमे चावल – दाल- आटा, नमक साबुन भी दे सकते हैं ।

वही आज राशन वितरण कराने में मुख्य रूप से समिति सचिव- एसडी गर्ग, कोषाध्यक्ष- एस.एन. बंसल, सुरेश कुमार साकेत, सलीम खान (टिंकू), जमुना सोनी सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...