ब्रेकिंग न्यूज़ :- दिनांक 27/4/2020
हिम्मत समाचार राजकुमार सिंह (आरपी सोनी) सिंगरौली:- जिले के चितरंगी खंड मुख्यालय से लगभग 20 किलोमीटर दूर डाला ग्राम पंचायत स्थित बैगा आदिवासी के घर में भयानक आग लगने से पूरा घर अनाज सहित आधा दर्जन से जादा पालतू जानवरों का तड़प कर दर्दनाक मौत

बुद्धू सिंह द्वारा मिली जानकारी अनुसार:- सोनझर टोला स्थित रामपति बैगा पिता भूर्री बैगा के घर में बीते दिन 22 अप्रैल 2020 को समय रात्रि लगभग 12:00 बजे अजनबी कारणों से आग लगी आग इतनी भयानक लगी थी की पूरा घर सहित घर के अंदर बंद पालतू जानवर आठ बकरी, एक बकरा, मुर्गी, आधा दर्जन से ज्यादा जानवर सहित चावल गेहूं चना मक्का अरहर अलसी सरसो अनाज जलकर खाक हो गया घटना के समय घर में नहीं थे आदमी:- बताया जा रहा है रामपति बैगा दिन भर के घरेलू काम से फुर्सत हो शाम को सभी जानवर घर के अंदर बंद कर अपने घर से दूर लड़के के घर आए हुए मेहमान से मिलने

परिवार सहित गया था जिसके घर लौटने से पहले मध्य रात्रि आग लगी गांव में दूर-दूर घर होने व पास मे पानी ना होने के कारण आग बुझाना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन था जिस कारण तीन कमरा मिट्टी का दीवाल के अलावा पूरा घर अनाज सभी जानवर जल गये
घटना स्थल जांच मे पहुंचे सरकारी अमला:- भयानक आग से हुए भारी नुकसान का प्रशासनिक आर्थिक सहयोग हेतु रामपति बैगा द्वारा किये गये सूचना उपरांत पुलिस चौकी गोनररा पुलिस कर्मी एवं राजस्व कानूनगो हल्का पटवारी घटना स्थल पहुंच आर्थिक सहयोग प्रकरण हेतु पंचनामा तैयार किया गया है अब देखना यह है पीड़ित गरीब बैगा आदिवासियों को प्रशासनिक आर्थिक मदद समय से मिलता है या नहीं।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal