Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

मुरैना का दरोगा, ग्वालियर एसपी से बोला- तुमने ग्वालियर खरीद लिया है क्या जो मुझे घुसने से रोक रहे हो, एसआई सस्पेंड

ग्वालियर. ग्वालियर के पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन से अभद्रता करने के मामले में सब इंस्पेक्टर अमर सिंह गुर्जर को एसपी मुरैना डाॅ. असित यादव ने तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। एसआई के साथ कार चला रहे संतोष शर्मा नामक सिपाही की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, 13 अप्रैल की शाम 5 बजे पुलिस लाइन मुरैना में तैनात एसआई अमर सिंह गुर्जर कार एमपी07 सीई 3094 में सवार होकर मुरैना से रिठौरा के रास्ते ग्वालियर जा रहे थे। घटनास्थल भिंड रोड स्थित लक्ष्मणगढ़ पुल के नीचे उस समय पुलिस अधीक्षक ग्वालियर नवनीत भसीन व ट्रैफिक एसआई रविन्द्र सिंह चौहान फोर्स के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। एसआई अमर सिंह गुर्जर की कार आने पर उसे एसपी भसीन ने रोका और कार सवार लोगों से उनका परिचय पूछा। डागरी पहने एसआई ने अपना परिचय अमर सिंह गुर्जर तैनाती पुलिस लाइन मुरैना बताया और सिपाही ने अपना नाम संतोष शर्मा। लेकिन दोनों की वर्दी पर नेमप्लेट नहीं लगी थी। एसआई ने कहा कि वह मुरैना में ड्यूटी करके ग्वालियर में अपने बच्चों से मिलने जा रहा है। इस पर एसपी भसीन ने कहा कि काेरोना वायरस के संक्रमण के दौरान सभी अधिकारी कर्मचारियों को मुख्यालय पर रहने के आदेश हैं फिर आप मुरैना से ग्वालियर क्यों व किसकी परमिशन से जा रहे हैं।

एसपी की बात सुनकर एसआई ने जबाव दिया कि डीजी के आदेश हैं कि काेरोना ड्यूटी कर रहे कर्मचारी कहीं भी जा सकते हैं उन्हें रोका नहीं जाए। इस बात पर एसपी ने डीजी का आदेश दिखाने की बात कहीं तो दरोगा ने झल्लाते हुए कहा- तुमने ग्वालियर खरीद लिया है क्या? जो मुझे घुसने से रोक रहे हो। एसआई द्वारा की गई अभद्रता व अनुशासनहीनता को लेकर एसपी ग्वालियर ने एक शिकायत प्रतिवेदन पुलिस अधीक्षक मुरैना को भेजा। प्राप्त शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसपी मुरैना ने सब इंसपेक्टर अमर सिंह गुर्जर को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। एसपी उस संतोष शर्मा नामक सिपाही का पता कर रहे हैं जिसने अपनी तैनाती पुलिस लाइन मुरैना में बताई थी जबकि इस नाम का कोई आरक्षक लाइन में तैनात नहीं है।

बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने पर एसआई सस्पेंड
सिविल लाइन थाने में पदस्थ सब इंस्पेक्टर यदुनाथ सिंह तोमर को एसपी अमन सिंह ने निलंबित कर दिया। एसआई तोमर दो दिन पहले दतिया से डबरा की तरफ जा रहे थे। उन्हें गोराघाट पुलिस ने सिंध नदी पर रोककर एसपी को अवगत कराया था। इसके बाद एसपी ने तोमर को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...