Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

गंदा पानी अधिकारी को पिलाया, तब हुई नाले की सफाई

ग्वालियर-

भितरवारनगर के वार्ड क्रमांक दो पटवारी कॉलोनी एवं उसके आसपास के क्षेत्र के घरों में पिछले कई दिनों से गंदा और बदबूदार पानी नलों से आ रहा है। जिसकी शिकायत रहवासियों ने जलप्रदाय अधिकारी जगदीश यादव से की और उन्हें अवगत कराया कि बोरिंग से की जा रही पानी की सप्लाई के लिए डाली गई पाइप लाइन नाले के पास से गुजरी है।
ऐसे में नाले के नीचे से कई घरों में पाइप लाइन गई है, जिनमें से कुछ पाइप फूटे हैं जो गंदगी से पटे पड़े नाले में दबे हुए हैं ऐसी स्थिति में गंदा बदबूदार पानी उनके घरों तक पहुंच रहा है। लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं कराया गया। जिसकी वजह से लोग गंदा व बदबूदार पानी पी रहे हैं। जिससे आक्रोशित होकर कुछ रहवासियों ने जलप्रदाय अधिकारी को बुलाया और नाराजगी प्रकट करते हुए नलों में आ रहे उसी गंदे बदबूदार पानी की भरी बोतल देकर कहा कि लो खुद पीकर देखो की कितना गंदा पी रहे हैं। पानी को चखने के दौरान उसमें बदबू आई तो जल प्रदाय अधिकारी ने तुरंत स्वच्छता निरीक्षक केशव सिंह यादव को निर्देश दिए, जो खुद जेसीबी मशीन लेकर मौके पर पहुंचे और गंदगी से पटे पड़े नालों की सफाई शुरू कराई।
मजबूरी में अधिकारी को पिलाया पानी
नलों में आ रहे गंदे बदबूदार पानी से बीमारी फैलने का खतरा भी लगा रहता है। इसकी शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं की गई। आज मजबूरी में जलप्रदाय अधिकारी को यही पानी पिलाना पड़ा तब उनकी समझ में आया। राजू शर्मा, पटवारी कॉलोनी भितरवार
लाइन को सही कराया
वास्तव में ही नलों में पानी गंदा और बदबूदार आ रहा है। वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिसके बाद जेसीबी से नाले की सफाई कराकर पाइप लाइन को सही कराया जा रहा है। जगदीश यादव,

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...