Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

राघवेंद्र पांडेय 39 दिन बाद फिर बने डबरा एसडीएम

ग्वालियर
डबरा शहर में एसडीएम रह चुके राघवेंद्र पांडेय को शहर के एसडीएम का प्रभार दिया गया है। श्री पांडेय इससे पहले भी डबरा एसडीएम के रुप में पदस्थ रह चुके हैं।
दरअसल शहर में एसडीएम के रुप में पदस्थ जयति सिंह को स्मार्ट सिटी ग्वालियर का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है। जिसके चलते उन्हें कार्यमुक्त कर दिया गया। कलेक्टर द्वारा ग्वालियर के अपर कलेक्टर राघवेंद्र पांडेय को डबरा एसडीएम का प्रभार दिया गया है। गौरतलब हैं कि श्री पांडेय डबरा में पूर्व में भी एसडीएम रह चुके हैं।
मार्च माह की 10 तारीख को एसडीएम पद से उन्हें रिलीव कर दिया गया था। इसके बाद अपर कलेक्टर ग्वालियर के रूप में उन्हें जिम्मेदारी दी गई। वहीं डबरा का एसडीएम आईएएस अधिकारी जयती सिंह को दी गई। उन्हें भी डबरा एसडीएम के रूप में दूसरी बार नियुक्त किया गया था। अब उनका स्मार्ट सिटी ग्वालियर का सीईओ बनाने पर एक बार फिर से फेरबदल किया गया है।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...