Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

लहार मेंनाली के विवाद पर बाप-बेटे ने पीट-पीटकर की वृद्ध की हत्या

ग्वालियर. नाली के पानी की निकासी को लेकर लहार के मेहरा बुजुर्ग गांव में हुए विवाद में बाप-बेटे ने मिलकर एक वृद्ध की पीट-पीटकर हत्या कर दी। वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों ही आरोपी मौके से फरार हो गए। । लहार पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार मेहरा बुजुर्ग गांव में फूलमती नाम की बुजुर्ग महिला रोड किनारे नाली में घर का गंदा पानी डालने पहुंची। तभी पड़ाेसी मोहन दौहरे ने फूलमती को पानी डालने से मना किया। आरोपी और उसका बेटा रवि दौहरे गालियां देने लगे। इसी दौरान महिला के पति नादरी दौहरे(60) वहां पहुंचे फिर विवाद और अधिक बढ़ गया। झगड़ा से इतना बढ़ा कि मोहन ने नादरी को जोर से पकड़ लिया, वह बचने के लिए कुछ कर पाता इतने में आरोपी के बेटे रवि ने उसके प्राइवेट पार्ट्स में जोर से लात मार दी जिससे नादरी जमीन पर गिर पड़ा। मृतक के बेटे बृजेंद्र और गजेंद्र घर के अंदर थे जब उन्होंने शोर सुना तो दौड़कर आए लेकिन आरोपी घटना को अंजाम देकर भाग गए। बेटों ने पिता को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी बाप-बेटे के खिलाफ केस दर्ज करते हुए उनकी तलाश शुरू कर दी है।
तलाश शुरू, आरोपियों को जल्द पकड़ लेंगे
पानी के विवाद पर दो पक्षों में मुंहवाद चल रहा था जिसमें लात-घूंसे चलने लगे और नादरी की मौत हो गई। दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है उन्हें जल्द ही पकड़ लेंगे।
– दिलीप सिंह यादव, थाना प्रभारी, लहार, जिला भिंड

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...