ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 22/03/2020BK NEWS:सिगरौली (जमुना सोनी) बैढन जिला प्रशासन द्वारा महामारी कोरोना वायरस से बचाव को देखते हुये आज दिनांक 22/03/2020 को स्वेच्छा से “जनता के द्वारा कर्फ्यू” जनता कर्फ्यू सफल रहा है ।

अभी – अभी जिला प्रशासन और जिला पुलिस प्रशासन द्वारा कोतवाली थाना में जिला पुलिस अधीक्षक – टीके विद्यार्थी द्वारा बैठक ली गयी और निर्देशित किया गया है कि कोतवाली थाना बैढन प्रभारी- अरुण पाण्डेय से जानकारी प्राप्त करते हुये अभी आज से ही दिनांक 22/03/2020 से बढाकर 25/03/2020 को रात 12:00 बजे तक कर्फ्यू जैसा माहौल रहेगा और जिसमें जिले के आम नागरिकों को दोपहर 12:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक सब्जी – फल – दूध- किराना दुकान खुला रहेगा अपनी जरूरत के सामान खरीद सकते हैं परेशान होने की जरूरत नही है ।
इसके पहले या बाद में दो पहिया – तिपहिया – पहिया वाहन नहीं चलेंगे और बस – रेलवे पूरी तरह बन्द रहेंगे औऱ शासन द्वारा नियमो का उल्लंघन करने वालों के ऊपर पुलिस प्रशासन द्वारा नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी और बहुत इमरजेंसी में अस्पताल जाने व दवा लेने हेतु छूट रहेगी कारण बताना व दिखाना होगा और अनावश्यक कार्यवाही हेतु बचे और अपने – अपने घरो पर सुरक्षित रहे और बचाव व सुझावो के नियम का पालन अवश्य करें । जनहित में जारी ।।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal