Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

कोरोना से लड़ने हेतु जिले मे नि:शुल्क टेस्ट लैब की जिला व तहसील स्तर पर हो व्यवस्था – संजय नामदेव

जिलें में सेनिटाइजर व माक्स का हो नि:शुल्क हो वितरण

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के मध्य प्रदेश राज्य परिषद सदस्य- संजय नामदेव ने मीडिया के माध्यम से जिला कलेक्टर सिंगरौली से देश मे फैली महामारी कोरोना वायरस से बचाने हेतु जिला एवं तहसील स्तर पर कोरोना से संक्रमित मरीजो को चिन्हित करने के लिये नि:शुल्क लैब की ब्यवस्था कराये जाये जिससे की इस बीमारी की पहचान कराकर उसका उपचार कराया जा सके क्योकी सिंगरौली में एक बहुत बड़ी ऐसी बिरादरी है जो काफी गरीब है और वो अपना चेकप नही करा सकती जिसके कारण उसका परिवार तो तबाह होगा ही लेकिन उसके कारण दूसरे लोग भी परेशान होंगे औऱ अगर दूसरे दृष्टि से देखें तो सिंगरौली जिले को पावर हब होने के नाते यहाँ अपने देश के सहित तमाम देश के लगभग लाखो लोग यहाँ रह कर अपना जीवन – यापन करते है और उनके बच्चे भी तमाम राज्यो में जाकर पठन – पाठन भी करते और उनका यहाँ आना जाना लगा रहता है और उसपे किसी का ध्यान नही रहता इसलिए सिंगरौली जिले में कोरोना के फैलने के काफी सम्भावनाये बनी हुई है ।

वही काम. संजय नामदेव और अन्य समाज सेवी संस्थाओं का कहना है कि सिंगरौली जिले में डीएफएम और सीएसआर फंड का अरबो रुपया है जिला प्रशासन जिले में तहसील स्तर पर संक्रमण को रोकने के लिए कोरोना टेस्ट लैब बनाकर लगभग सभी लोगो का टेस्ट कराया जाय जिससे कि इस महामारी को रोका जा सके और कीमती जिन्दगी बची रहेगी तब हम सड़क और भवनों का इस्तेमाल करेंगे और स्वास्थ्य पहली प्राथमिकता होनी चाहिये इसको लेकर दिनांक 23/03/2020 को समाजसेवियों की एक प्रतिनिधि मंडल जिला कलेक्टर से मिलकर अपनी बात रखेगा ।

वही बढ़ता कारवाँ/BK-NEWS ब्यरो सिंगरौली राजकुमार सिंह और मानवाअधिकार जिलाध्यक्ष- अरुण सिंह का कहना है कि सिंगरौली में तमाम कम्पनिया स्थापित है सीएसआर में रुपये पैसे की कमी नही है जिला कलेक्टर महोदय को पहल करें और इन कम्पनियो से जिले में मास्क और सेनिटाइजर का नि:शुल्क वितरण कराये जाये और जिससे पैसे के अभाव में कोई व्यक्ति कोरोना वायरस का शिकार न हो और फैल न सके और न खुद संक्रमित पाये ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...