Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

नायब तहसीलदार , प्रशासनिक टीम द्वारा कार्रवाई कर जब्त किए दो डंपर व एक लोडर

ग्वालियर – डबरा पिछोर। क्षेत्र में सक्रिय रेत माफिया पर नकेल कसने के लिए कलेक्टर अनुराग चौधरी के निर्देशन में प्रशासनिक टीम द्वारा ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है और अवैध परिवहन कर रहे वाहनों को जब्त किया जा रहा है। अवैध रेत का परिवहन थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रशासन की सक्रियता के बाद भी रेत माफिया नदी के घाटों पर रेत उत्खनन कर रहे हैं और रात में डंपरों व ट्रैक्टरों से परिवहन कर रहे हैं।

रात को नायब तहसीलदार आनंद गोस्वामी को सूचना मिली थी कि माफिया द्वारा ग्राम किरोल के काशीपुर रोड पर जगह-जगह डंप करके रखी गई रेत का डंपरों के माध्यम से परिवहन कराया जा रहा है। सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार मंगलवार को तड़के सुबह 4 बजे पुलिस बल के साथ काशीपुर रोड पर पहुंचे और डंप की रेत भर रहे दो डंपरों तथा एक लोडर मशीन को जब्त कर गिजोर्रा थाना भिजवाया। कार्रवाई के दौरान पटवारी दीपक सागौरिया, गिजोर्रा थाना पुलिस तथा राजस्व विभाग की टीम मौजूद थी।

रात के समय होता है रेत का परिवहन

प्रशासन को पिछले कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि गिजोर्रा थाना क्षेत्र में रात के समय रेत का अवैध रूप से परिवहन होता है। सोमवार-मंगलवार की रात को भी डंप करके रखी गई रेत को बड़े-बड़े डंपरों में रेत भरकर ले जाया जा रहा था। मुखबिर से मिली सूचना पर जब नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे तो रेत माफियाओं में हडकंप मंच गया।

इनका कहना है

किरोल के काशीपुर रोड पर अवैध रेत भरकर ले जा रहे दो डंपरों और एक लोडर को जब्त कर थाने में रखवा दिया गया है। रेत माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

-आनंद गोस्वामी, नायब तहसीलदार पिछोर।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...